Samachar Nama
×

GPay App यूजर्स के लिए आई बुरी खबर! अब ये यूजर्स कभी नहीं कर पाएंगे एप का इस्तेमाल 

GPay App यूजर्स के लिए आई बुरी खबर! अब ये यूजर्स कभी नहीं कर पाएंगे एप का इस्तेमाल 

टेक न्यूज़ डेस्क - गूगल के लोकप्रिय डिजिटल वॉलेट प्लेटफॉर्म GPay यानी Google Pay (GPay App) का इस्तेमाल भारत में ही नहीं बल्कि देश के बाहर भी किया जाता है। इसी कड़ी में Google Pay (GPay App) का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए कंपनी की तरफ से एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। ताजा अपडेट के मुताबिक कंपनी ने GPay ऐप को बंद कर दिया है। Google ने अपने ग्राहकों के लिए GPay ऐप को बंद करने का फैसला पहले ही ले लिया था। हालांकि यह फैसला सिर्फ अमेरिका में रहने वाले यूजर्स के लिए लिया गया है।

4 जून से बंद कर दी गई है सर्विस
Google Pay ऐप को अमेरिका में रहने वाले यूजर्स के लिए 4 जून 2024 से बंद कर दिया गया है। यानी अमेरिका में रहने वाले लोग न तो प्ले स्टोर पर Google Pay ऐप ढूंढ पा रहे हैं और न ही पहले से इंस्टॉल ऐप के साथ इसका इस्तेमाल हो रहा है।

Google ने क्यों लिया यह फैसला
दरअसल, Google अपनी योजनाओं में बदलाव कर रहा है। GPay के अलावा कंपनी अपने यूजर्स को Google Wallet की सुविधा भी देती है। ऐसे में कंपनी अपने यूजर्स को Google Wallet के साथ-साथ मोबाइल पेमेंट सर्विस भी देने की योजना पर काम कर रही है। आपको बता दें, Google Pay ऐप को अभी केवल अमेरिका में ही बंद किया गया है। इसे भारतीय यूजर्स के लिए बंद नहीं किया गया है।

भारत में Google Wallet ऐप
आपको बता दें, Google Wallet ऐप को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह Google Pay ऐप से अलग तरीके से काम करता है। इस ऐप का इस्तेमाल भारत में डिजिटल पेमेंट के लिए नहीं किया जा सकता है। Google Wallet का इस्तेमाल कुछ ही कामों के लिए किया जा सकता है। Google Wallet से आप एंड्रॉयड फोन में मूवी या इवेंट टिकट सेव कर सकते हैं। इसके अलावा, यह ऐप फ्लाइट के लिए बोर्डिंग पास एक्सेस करने में काम आता है। इस Google ऐप में आप फिजिकल डॉक्यूमेंट की डिजिटल कॉपी रख सकते हैं।

Share this story

Tags