Samachar Nama
×

iPhone Ultra नाम से आ रहा ऐप्पल का पहला फोल्डेबल फोन? लीक हुई कीमत उड़ा देगी आपके होश!

iPhone Ultra नाम से आ रहा ऐप्पल का पहला फोल्डेबल फोन? लीक हुई कीमत उड़ा देगी आपके होश!

Apple का बहुप्रतीक्षित 'Surprise and Shine' इवेंट आज यानी 9 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। इस इवेंट को लेकर टेक जगत में काफी उत्साह है, क्योंकि कंपनी इस दौरान iPhone की नई सीरीज के साथ कई बड़े प्रोडक्ट्स से पर्दा उठा सकती है।इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे Apple Park में शुरू होगा। इसे Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple TV ऐप और YouTube के जरिए लाइव देखा जा सकेगा।

पहली बार लॉन्च हो सकता है फोल्डेबल iPhone

Apple के इस इवेंट की सबसे बड़ी चर्चा फोल्डेबल iPhone को लेकर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी पहली बार बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन वाला iPhone पेश कर सकती है। इसकी कीमत प्रीमियम सेगमेंट में होने की उम्मीद है और शुरुआती कीमत करीब 2,500 डॉलर यानी लगभग 2.3-2.4 लाख रुपये बताई जा रही है।हालांकि, लॉन्च से कुछ घंटे पहले सामने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple अपने पहले फोल्डेबल iPhone को 'iPhone Duo' नाम दे सकती है। यह डिवाइस Apple Pencil सपोर्ट के साथ आने की बात भी कही जा रही है। फिलहाल कंपनी की ओर से नाम और कीमत को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

iPhone 18 नहीं, सिर्फ Pro मॉडल पर नजर

इस इवेंट में रेगुलर iPhone 18 के लॉन्च होने की उम्मीद नहीं है। इसके बजाय Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश कर सकती है। इन दोनों मॉडल्स में कैमरा, डिस्प्ले, प्रोसेसर और डिजाइन से जुड़े कई बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।इसके अलावा कंपनी नई Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra भी लॉन्च कर सकती है। ऐसे में आज का इवेंट Apple के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

Share this story

Tags