वीवो ने लॉन्च किया शानदार डिजाइन वाला फोन, 8GB रैम और 5000mAh बैटरी से है लैस, जानें कीमत
मोबाइल न्यूज़ डेस्क - स्मार्टफोन ब्रैंड वीवो ने Y सीरीज के तहत एक और नया स्मार्टफोन Vivo Y35m लॉन्च कर दिया है। हालांकि, इस फोन को फिलहाल घरेलू बाजार में पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले और डाइमेंसिटी 700 चिपसेट का सपोर्ट है। वीवो वाई35एम में डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5000 एमएएच की बड़ी बैटरी है। आइए जानते हैं फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में।
वीवो Y35m कीमत
वीवो वाई35एम को मिड रेंज बजट में पेश किया गया है। फोन की कीमत 1699 युआन करीब 20 हजार रुपये रखी गई है। वीवो वाई35एम डाउन गोल्ड, आइस क्लाउड ब्लू और ओब्सीडियन ब्लैक रंगों में आता है। फोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है।
वीवो Y35m के स्पेसिफिकेशन
वीवो के नए फोन में 6.51 इंच का एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जो (720x1600 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए डाइमेंसिटी 700 चिपसेट दिया गया है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Android 13 बेस्ड OriginOS Ocean मिलता है।
वीवो Y35m कैमरा और बैटरी
Vivo Y35M के कैमरा सपोर्ट की बात करें तो इसके साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल और सेकेंडरी डेप्थ 2 मेगापिक्सल है। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वीवो Y35M में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है। फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

