ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे मोबाइल फोन, इनमें सबसे सस्ता फोन भी 18 करोड़ का, जानिए क्या है खासियत?
मोबाइल न्यूज़ डेस्क - मोबाइल कंपनियां अपने मोबाइल फोन को नए फीचर्स के साथ लॉन्च करती हैं। फोन बनाने वाली कंपनियां हर सेगमेंट के ग्राहकों के लिए मोबाइल फोन लॉन्च करती हैं। इनमें बजट से लेकर प्रीमियम फोन तक शामिल हैं। इसके अलावा कुछ कंपनियां ऐसे फोन भी बनाती हैं जिनकी कीमत करोड़ों में होती है। हालांकि, बहुत कम लोग इन फोन का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि सबसे महंगे फोन की कीमत करीब 395 करोड़ रुपये है। आइए अब हम आपको दुनिया के सबसे महंगे फोन के बारे में बताते हैं।
आईफोन 3जी किंग्स बटन की कीमत 25 लाख डॉलर (करीब 18 करोड़ रुपये) है। इस फोन को ऑट्रेन डिजाइनर पीटर एलिसन ने डिजाइन किया है। इस फोन को डिजाइन करने में 18 कैरेट येलो, व्हाइट और रोज गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा आईफोन के चारों ओर सफेद सोने की पट्टी दी गई है। इसे 138 हीरों से सजाया गया है। इसके साथ ही फोन के होम बटन में 6.6 कैरेट का सिंगल कट डायमंड लगाया गया है।
गोल्डस्ट्राइकर 3जीएस सुप्रीम फोन 200 हीरे और 71 ग्राम 22 कैरेट सोने से तैयार किया गया है। इसकी कीमत 3.2 मिलियन डॉलर (करीब 32 करोड़ रुपए) है। कंपनी ने फोन के होम बटन में 7.1 कैरेट का सिंगल कट डायमंड दिया है।
Goldstriker 3GS सुप्रीम फोन को 200 डायमंड्स और 71 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड से तैयार किया गया है। इसकी कीमत 3.2 मिलियन डॉलर (करीब 32 करोड़ रुपए) है। कंपनी ने फोन के होम बटन में 7.1 कैरेट का सिंगल कट डायमंड दिया है।
इस लिस्ट में अगला नाम iPhone4 Diamond Rose Edition का है। इसे स्टुअर्ट ह्यूजेस ने डिजाइन किया है। इस फोन की कीमत 80 लाख डॉलर (करीब 65 करोड़ रुपये) है। कंपनी ने इसके सिर्फ दो मॉडल बनाए हैं। इस फोन को सॉलिड रोज गोल्ड और 100 कैरेट के 500 हीरों से बनाया गया है। इस फोन के लोगो में 53 हीरे जड़े हुए हैं। इतना ही नहीं फोन के होम बटन पर 7.4 कैरेट का सिंगल कट पिंक डायमंड लगाया गया है।
लक्ज़री फोन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टुअर्ट्स ह्यूजेस का आईफोन है। इस फोन की कीमत 9.4 मिलियन डॉलर (करीब 76 करोड़ रुपये) है। इस iPhone 4s के मॉडल को 24 कैरेट सोने से तैयार किया गया है। इसमें 1000 कैरेट के 500 हीरे लगे हैं। फोन के रियर पैनल और लोगो में 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 8.6 कैरेट का सिंगल कट डायमंड भी दिया गया है।
दुनिया का सबसे महंगा फोन फाल्कन सुपरनोवा आईफोन 6 पिंक डायमंड एडिशन है। इसकी कीमत 48.5 मिलियन डॉलर (करीब 395 करोड़ रुपए) है। फाल्कन सुपरनोवा ने आईफोन 6 को कस्टमाइज किया है। कंपनी ने आईफोन को 24 कैरेट सोने से सजाया है। फोन के रियर पैनल में पिंक कलर का बड़ा सा डायमंड लगा है। फोन प्लेटिनम से कोटेड है। फोन में हैक से बचाव की तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

