Realme ने लॉन्च किया कम कीमत वाला धाकड़ 5G Smartphone, फीचर्स होंगे लाख रुपये वाले फोन जैसे
मोबाइल न्यूज़ डेस्क - Realme ने कम कीमत वाला 5G स्मार्टफोन बाजार में उतारा है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है। मॉडल नंबर RMX3576 वाला फोन सबसे पहले इस साल मई में चाइना टेलीकॉम के डेटाबेस पर देखा गया था। लिस्टिंग में फोन के फीचर्स के बारे में बताया गया था और कंपनी ने बताया कि इस फोन का नाम Realme V23i होगा। यह फोन जून-जुलाई में रिलीज होने वाला था। लेकिन इसकी लॉन्चिंग को आगे बढ़ा दिया गया। अब कंपनी ने गुपचुप तरीके से फोन को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया है, जिसे एंट्री-लेवल 5जी स्मार्टफोन कहा जा रहा है। आइए जानते हैं रियलमी वी23आई की कीमत और फीचर्स। Realme V23i के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत चीन में 1399 युआन (करीब 16,500 रुपये) है. फोन दो रंगों (माउंटेन ब्लू और जेड ब्लैक) में आता है। अभी तक कंपनी ने यह नहीं बताया है कि फोन ग्लोबल मार्केट में आएगा या नहीं।
Realme V23i में 6.5 इंच का LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90HZ और HD+ रेजॉलूशन है। फोन में 4GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ डाइमेंसिटी 700 चिपसेट मिलता है, स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलता है। फोन Android 12 ओएस पर चलेगा। Realme V23i में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। फ्रंट में 8MP का सेल्फी शूटर उपलब्ध होगा। फोन में कई फोटोग्राफी मोड मिलेंगे। जिससे बेहतरीन तस्वीरें आएंगी। Realme V23i में 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा। इसके साथ यूएसबी-टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक मिलेगा। इसका वजन सिर्फ 185 ग्राम होगा।

