Samachar Nama
×

Realme लॉन्च कर रहा 12 दिनों तक चलने वाली जबरदस्त Smartwatch! कीमत और फीचर्स देख खरीदने पर हो जाएंगे मजबूर

,

टेक न्यूज़ डेस्क - चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Realme आने वाले दिनों में भारत में एक नई स्मार्टवॉच, Realme Watch SZ100 लॉन्च करने जा रही है। इस स्मार्टवॉच की लॉन्चिंग डेट तो सामने नहीं आई है, लेकिन इससे जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। आइए जानते हैं कि रियलमी वॉच एसजेड100 में आपको कौन-कौन से फीचर्स मिल सकते हैं, इसकी कीमत कितनी होगी और आप इसे कहां से खरीद सकते हैं।आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टवॉच की लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन खबरों के मुताबिक रियलमी वॉच SZ100 को इस साल मई के अंत तक भारतीय बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है। इसे भारत में दो रंगों लेक ब्लू और मैजिक ग्रे में लॉन्च किया जाएगा। लीक्स से फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है।

,
जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि कंपनी की ओर से इस स्मार्टवॉच के बारे में जानकारी जारी नहीं की गई है। कहा जा रहा है कि, यह स्मार्टवॉच वास्तव में मार्च में लॉन्च किए गए Realme TechLife Watch S100 का अपग्रेड हो सकता है। आइए जानते हैं कि Realme TechLife Watch S100 में आपको कौन-कौन से फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि यह स्मार्टवॉच 1.69-इंच डिस्प्ले, 240 x 280 पिक्सल रेजोल्यूशन, वेदर फोरकास्ट और हार्ट रेट ट्रैकिंग जैसे कई फीचर्स से लैस है। यह स्मार्टवॉच 110 वॉच फेस और 24 स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है और इसे एक बार चार्ज करने पर लगभग 12 दिनों तक चलाया जा सकता है। Realme Watch SZ100 और भी बेहतर फीचर्स के साथ लॉन्च हो सकती है। कीमत की बात करें तो Realme TechLife Watch S100 को Flipkart और Realme वेबसाइट से 2,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। माना जा रहा है कि Realme Watch SZ100 की कीमत इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

Share this story