Samachar Nama
×

GPS: चोरी की कार मिनटों में ढूंढ निकालेगा 1,099 रुपये का ये डिवाइस, स्मार्टफोन से ट्रैक कर पाएंगे यूजर्स

.
टेक न्यूज डेस्क - भारत में कार चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिस पर काबू पाना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है, लेकिन फिर भी कार चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कार ग्राहक अपने वाहनों पर अलग-अलग तरह के सुरक्षा उपकरण लगाते हैं जो बहुत महंगे होते हैं और ग्राहकों को काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। लेकिन आप चाहें तो सिर्फ ₹1000 में अपनी कार को सुरक्षित कर सकते हैं और चोरों से भी बचा सकते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी डिवाइस लेकर आए हैं जो कुछ ही मिनटों में चोरी हो जाने पर भी कार का पता लगा लेगी। यह उपकरण बाजार में आसानी से उपलब्ध है और आकार में इतना छोटा है कि चोरों को इसकी भनक तक नहीं लगेगी। तो आइए जानते हैं क्या है यह डिवाइस।
.
यह एक पॉकेट साइज डिवाइस है जिसे आप Amazon से आसानी से खरीद सकते हैं। अगर इसकी कीमत की बात करें तो फिलहाल इसकी कीमत पर 45 फीसदी का भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद आप इसे ₹1999 की जगह सिर्फ ₹1099 की सस्ती कीमत पर खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि यह डिवाइस कई खूबियों से लैस है। फीचर्स की बात करें तो इसमें वॉयस रिकॉर्ड, रियल टाइम ट्रैकिंग, वॉयस मॉनिटर और सुपर मैग्नेटिक फोर्स शामिल हैं। यह आकार में इतना छोटा है कि इसे कार के डैशबोर्ड के नीचे आसानी से लगाया जा सकता है। चोरों को भी इस डिवाइस के बारे में पता नहीं है। अगर आप भी अपनी कार को सेफ बनाना चाहते हैं तो इस डिवाइस की मदद से किया जा सकता है। बाजार में कई अन्य डिवाइस भी उपलब्ध हैं लेकिन वे अधिक महंगे हैं। खास बात यह है कि इस डिवाइस को पूरी दुनिया में आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। इस डिवाइस को किसी भी वाहन में आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

Share this story