Samachar Nama
×

Kartik Month 2024 कब से शुरू होगा कार्तिक मास? नोट करें दिन तारीख और सही समय 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन कार्तिक मास सबसे अधिक खास होता है। इस माह में कई बड़े पर्व त्योहार मनाए जाते हैं। पंचांग के अनुसार कार्तिक मास हिंदू वर्ष का आठवां महीना होता है इस महीने में भगवान विष्णु लंबे समय के विश्राम के बाद जागते हैं यही वजह है कि कार्तिक मास को धार्मिक नजरिएं से महत्वपूर्ण माना जाता है।

kartik month 2024 start date and importance

मान्यता है कि इस माह में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की उपासना आराधना करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं साथ ही सुख समृद्धि बढ़ती है। कार्तिक मास में ही दिवाली, धनतेरस, भाई दूज आदि पर्व मनाए जाते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस साल कार्तिक मास का आरंभ कब से होने जा रहा हैं तो आइए जानते हैं तारीख और समय। 

kartik month 2024 start date and importance

कब से शुरू हो रहा कार्तिक मास—
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह का आरंभ 18 अक्टूबर से होने जा रहा है और इसका समापन अगले महीने यानी 15 नवंबर को हो जाएगा।

kartik month 2024 start date and importance

इस पूरे माह में तुलसी पूजा करना उत्तम माना जाता है मान्यता है कि कि अगर कोई साधक कार्तिक मास के दिनों में भगवान विष्णु की विधिवत पूजा के बाद तुलसी पूजा करता है साथ ही सुबह तुलसी में जल अर्पित करें और संध्याकाल घी का दीपक तुलसी के समक्ष जलाएं माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है और आर्थिक परेशानियों से छुटकारा भी मिल जाता है और सुख समृद्धि आती है। 

kartik month 2024 start date and importance

Share this story