Samachar Nama
×

Gopashtami 2023 कब मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानिएं तारीख और महत्व

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन गोपाष्टमी का पर्व खास माना गया है जो कि हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी के दिन मनाया जाता है। यह पर्व छठ पूजा के अगले दिन पड़ता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के साथ साथ गाय और बछड़ों की पूजा का विधान होता है। 

Gopashtami 2023 date importance and significance

गोपाष्टमी के दिन विधिवत तरीके से पूजा पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में खुशहाली भी आती है। इस साल का पर्व 20 नवंबर को मनाया जाएगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गोपाष्टमी से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Gopashtami 2023 date importance and significance

गोपाष्टमी की पूजा—
पंचांग के अनुसार इस वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी 20 नवंबर को पड़ रही है और इस दिन प्रात काल गौओं को स्नान कराने के बाद जल, रोली, मौली और अक्षत से पूजन करें इसके बाद गाय को वस्त्र अर्पित करें फिर गुड़, दाल, घास आदि खिलाएं। गाय को ववस्त्र अर्पित करते हुए गौमाता के रूप में उनके प्रति धन्यवाद व्यक्त करें।

Gopashtami 2023 date importance and significance

माना जाता है कि इस दिन गायों को घास देकर उनकी परिक्रमा करके थोड़ी दूर तक उनके साथ चलकर जाना चाहिए। ऐसा करने से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है साथ ही देवी देवताओं का भी आशीर्वाद मिलता है। इसके साथ ही इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की भी विधि विधान से पूजा करें उन्हें सभी पूजन सामग्री अर्पित कर भोग लगाएं और भगवान से प्रार्थना करें ऐसा करने से लाभ मिलता है और कष्ट दूर हो जाते हैं। 

Gopashtami 2023 date importance and significance

Share this story