Samachar Nama
×

इस साल कब मनाई जाएगी गायत्री जयंती? नोट करें दिन तारीख और समय

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन गायत्री जयंती को बेहद ही खास माना गया है जो कि मां गायत्री की पूजा अर्चना को समर्पित होती है मान्यता है कि मां गायत्री की पूजा करने से ज्ञान, बुद्धि और विवेक में वृद्धि होती है और आध्यात्मिक उन्नति की प्राप्ति होती है

gayatri jayanti 2024date muhurta and importance

मां गायत्री को ज्ञान की देवी माना गया है इन्हें वेदमाता भी कहते हैं मान्यता है कि इनकी पूजा अर्चना करने से सुख समृद्धि और तरक्की मिलती है साथ ही समस्याओं का समाधान हो जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस साल गायत्री जयंती का पर्व कब मनाया जाएगा तो आइए जानते हैं तारीख और समय। 

gayatri jayanti 2024date muhurta and importance

कब मनाई जाएगी गायत्री जयंती—
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को गायत्री जयंती का पर्व मनाया जाता है इस मान्यता है कि इसी पुण्य तिथि को गायत्री माता का जनम हुआ था। इस साल गायत्री जयंती का पर्व 19 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इसी दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा। जो कि भाई बहन के प्रेम का पर्व माना गया है। 

gayatri jayanti 2024date muhurta and importance

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गायत्री जयंती के शुभ दिन पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण कर माता की विधिवत पूजा करें और गायत्री मंत्र का जाप करें आप इस दिन उपवास भी रख सकते हैं इसके अलावा गायत्री जयंती के दिन दान पुण्य के कार्य जरूर करें ऐसा करने से देवी की कृपा बरसती है और बुद्धि विवेक में वृद्धि होती है साथ ही तरक्की के योग बनते हैं। 

gayatri jayanti 2024date muhurta and importance

Share this story