Samachar Nama
×

कब रखा जाएगा फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, जानिए तारीख और मुहूर्त 

falgun purnima vrat 2023 date shubh muhurta and significance

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता है, अभी फाल्गुन मास चल रहा है ऐसे में इस महीने पड़ने वाली पूर्णिमा को फाल्गुन पूर्णिमा के नाम से जाना रहा है जो कि इस बार 7 मार्च को पड़ रही है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करना उत्तम माना जाता है।

falgun purnima vrat 2023 date shubh muhurta and significance

सनातन धर्म में फाल्गुन मास की पूर्णिमा को इसलिए भी खास माना जाता है क्योंकि इसी दिन होलिका दहन और लक्ष्मी जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि इस दिन स्नान दान के साथ साथ भगवान सत्यनारायण और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से भक्तों को लाभ मिलता है और मानसिक कष्ट भी दूर हो जाते है, तो आज हम आपको फाल्गुन पूर्णिमा से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे है, तो आइए जानते है। 

falgun purnima vrat 2023 date shubh muhurta and significance

फाल्गुन पूर्णिमा पूजा मुहूर्त-
धार्मिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 6 मार्च को शाम 4 बजकर 17 मिनट पर हो रहा है और इसका समापन 7 मार्च को शाम 6 बजकर 9 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत 7 मार्च के दिन करना ही उत्तम रहेगा। 

falgun purnima vrat 2023 date shubh muhurta and significance

आपको बता दें कि इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा 7 मार्च को पड़ रही है इसे वसंत पूर्णिमा और दोल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस शुभ दिन पर सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद तुलसी पूजा करने से उत्तम फलों की प्राप्ति होती है साथ ही साथ माता लक्ष्मी की कृपा से धन धान्य सदैव घर में भरा रहता है। 

falgun purnima vrat 2023 date shubh muhurta and significance

Share this story