Samachar Nama
×

कब है वट सावित्री व्रत, जानिए तारीख और पूजन विधि

Vat savitri vrat 2023 date puja vidhi and significance 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वट सावित्री का व्रत शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद ही खास होता हैं। इस व्रत को महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना से करती हैं। पंचांग के अनुसार वट सावित्री का व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर किया जाता हैं इस बार वट सावित्री व्रत 19 मई को पड़ रहा हैं इस दिन महिलाएं सुबह से ही पूजन की तैयारियों में जुट जाती है।

Vat savitri vrat 2023 date puja vidhi and significance 

दिनभर उपवास रखते हुए वट वृक्ष की विधिवत पूजा करती है। मान्यता है कि वट वृक्ष की पूजा करने से लंबी आयु, सुख समृद्धि और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं इसके साथ ही हर तरह के कलह और संतापों का नाश हो जाता हैं। ऐसे में अगर आप भी वट सावित्री का व्रत कर रही है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा पूजन की संपूर्ण विधि के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Vat savitri vrat 2023 date puja vidhi and significance 

वट सावित्री व्रत पूजन की विधि—
आपको बता दें कि इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें इसके बाद साफ वस्त्र धारण कर पूरे सोलह श्रृंगार करें और बांस की टोकरी में सप्तधान्य के उपर ब्रह्मा और ब्रह्मवसावित्री और दूसरी टोकरी में सत्यवान और सावित्री की प्रतिमा को स्थापित कर बरगद के नीचे बैठकर पूजा करें साथ ही इस दिन यमराज की भी पूजा करें।

Vat savitri vrat 2023 date puja vidhi and significance 

उन्हें लाल वस्त्र, सिंदूर, पुष्प, अक्षत, रोली, मौली, भीगे चने, फल और मिठाई लेकर पूजन करें। इसके बाद कच्चे दूध और जल वृक्ष की जड़ों में अर्पित करें। वट वृक्ष के तनो में सात बार कच्चा सूत या मौली बांधें। फिर इसकी परिक्रमा करें। अब सत्यवान और सावित्री की कथा सुनें। अंत में भूल चूक के लिए क्षमा मांगते हुए अपनी प्रार्थना कहें। मान्यता है कि इस विधि से अगर पूजा पाठ किया जाए तो व्रत पूजन का पूर्ण फल साधक को मिलता हैं। 

Vat savitri vrat 2023 date puja vidhi and significance 

Share this story