Samachar Nama
×

कब है वट सावित्री व्रत, जानिए तारीख और शुभ मुहूर्त 

Vat savitri vrat 2023 date shubh muhurta and significance 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में ऐसे कई सारे व्रत हैं जिन्हें महिलाएं अपने पति की लंबी और खुशहाल जीवन के लिए रखती है। इन्हीं में से एक वट सावित्री का व्रत भी है।  जो शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद ही खास माना जाता है। इस व्रत को महिलाएं हर साल रखती है।

Vat savitri vrat 2023 date shubh muhurta and significance 

धार्मिक पंचांग के अनुसार वट सावित्री का व्रत हर साल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन किया जाता है। इस बार ये व्रत 19 मई को रखा जाएगा। लेकिन देश के कुछ जगहों पर इस व्रत को पूर्णिमा तिथि पर किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो जाती है। इस दिन महिलाएं वट वृक्ष की विधिवत पूजा करती है। तो आज हम आपको वट सावित्री व्रत पूजन का शुभ समय बता रहे हैं तो आइए जानते है। 

Vat savitri vrat 2023 date shubh muhurta and significance 

तारीख और मुहूर्त—
धार्मिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ अमावस्या ​तिथि का आरंभ 18 मई ​की रात 9 बजकर 42 मिनट से हो रहा है। वही अगले दिन यानी 19 मई की रात 9 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। ऐसे में उदयातिथि की मानें तो वट सावित्री का व्रत पूजन 19 मई के दिन ही किया जाएगा। वही इस दिन पूजन का शुभ समय सुबह 7 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में पूजन करने से साधक को विशेष फल की प्राप्ति होगी। 

Vat savitri vrat 2023 date shubh muhurta and significance 

पूजन की विधि—
आपको बता दें कि इस दिन वट वृक्ष की जड़ को जल अर्पित किया जाता है। इसके बाद पेड़ के तने के चारों ओर कच्चा सूत लपेटकर तीन बार परिक्रमा करें। इस दिन मौली, रोली, भीगे हुए चने, पुष्प, धूप, दीपक से विधिवत पूजा करें। मान्यता है कि इस दिन व्रत पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। 


Vat savitri vrat 2023 date shubh muhurta and significance 

Share this story