Samachar Nama
×

कब है रंग पंचमी का त्योहार, जानिए तारीख और शुभ मुहूर्त 

rang panchami 2023 date shubh muhurta and significance

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते है और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन रंग पंचमी का पर्व खास माना जाता है रंग पंचमी का पर्व होली के पांचवें दिन यानी की चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है, ऐसा कहा जाता है कि इस दिन रंग और अबीर के साथ देवी देवता होली खेलते है।

rang panchami 2023 date shubh muhurta and significance

यही वजह है कि इसे रंग पंचमी के नाम से जाना जाता है, इस साल रंग पंचमी का पर्व 12 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा रंग पंचमी के पर्व से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे है तो आइए जानते है। 

rang panchami 2023 date shubh muhurta and significance

रंग पंचमी पर्व का मुहूर्त—
आपको बता दें कि इस साल रंग पंचमी का पर्व 12 मार्च को मनाया जाएगा। इसे होली का समापन भी कहा जाता है इस बार रंग पंचमी का आरंभ 11 मार्च की रात्रि 10 बजकर 5 मिनट पर होगा। जिसका समापन 12 मार्च की रात्रि 10 बजकर 1 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में 12 मार्च को यह पर्व मनाना उत्तम रहेगा। 

rang panchami 2023 date shubh muhurta and significance

धार्मिक तौर पर रंग पंचमी को खास महत्व दिया जाता है यह पर्व होली की ही तरह मनाया जाता है इसमें लोग गुलाल और रंग उड़ाकर अपनी प्रसन्नता को बाटते है। इस दिन कई स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा को भी गुलाल अर्पित किया जाता है और उनकी शोभा यात्राएं भी निकाली जाती है, इस दिन भी लोग एक दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियां बांटते है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन आकाश की ओर गुलाल और अबीर उड़ाने से चारों ओर सकारात्मकता आती है जिसका प्रभाव नमुष्य की सोच, व्यक्तित्व और उसके जीवन पर होता है। 

rang panchami 2023 date shubh muhurta and significance

Share this story