Samachar Nama
×

कब है सिंह संक्रांति, जानिए तारीख और पूजा विधि

singh sankranti 2023 date muhurta and puja vidhi

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता हैं लेकिन सिंह संक्रांति को विशेष माना गया हैं। वैसे तो हर महीने संक्रांति मनाई जाती हैं लेकिन सिंह संक्रांति बेहद ही खास मानी गई हैं जिस दिन सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता हैं उस दिन संक्रांति का पर्व मनाया जाता हैं।

singh sankranti 2023 date muhurta and puja vidhi

अभी सावन का महीना चल रहा हैं और इस माह पड़ने वाली संक्रांति को सिंह संक्रांति के नाम से जाना जाता हैं इस इस दिन पवित्र नदी में स्नान के बाद सूर्य पूजा आराधना की जाती हैं सिंह संक्रांति पर दान पुण्य के कार्य करना उत्तम बताया गया हैं माना जाता हैं कि इस दिन अगर गरीबों को दान किया जाए तो ऐश्वर्य, कीर्ति और बल की प्राप्ति होती हैं साथ ही आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। इस बार सावन सिंह संक्रांति कल यानी 17 अगस्त दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा सिंह संक्रांति की पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

singh sankranti 2023 date muhurta and puja vidhi

सिंह संक्रांति की तिथि और मुहूर्त—
धार्मिक पंचांग के अनुसार सिंह संक्रांति 17 अगस्त दिन गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य कर्क राशि से निकलकर दोपहर 1 बजकर 44 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएगा। सूर्य का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव डालता हैं। इस दिन सूर्य पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 17 अगस्त की सुबह 6 बजकर 44 मिनट से दोपहर 1 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। 

singh sankranti 2023 date muhurta and puja vidhi

आपको बता दें कि सिंह संक्रांति के नि सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल पुष्प, लाल चंदन, गेहूं के कुछ दानें डालें फिर 'ऊं आदित्याय नम:' मंत्र का जाप करते हुए जल की धारा बनाकर सूर्यदेव को जल अर्पित करें तीन बार उसी स्थान पर परिक्रमा लगाएं और फिर गरीबों व जरूरतमंदों को तांबा, गेंहू, गुड़, तिल आदि का दान जरूर करें। 

singh sankranti 2023 date muhurta and puja vidhi

Share this story