Samachar Nama
×

Sakat Chauth 2024 कब है सकट चौथ, जानें तारीख, मुहूर्त और महत्व 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन सकट चौथ बेहद ही खास माना जाता है जो कि भगवान श्री गणेश की साधना आराधना को समर्पित होता है इस दिन भक्त भगवान की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से प्रभु की असीम कृपा प्राप्त होती है।

Sakat chauth 2024 date shubh muhurta and significance  

मान्यता है कि इस पावन दिन पर व्रत रखते हुए भगवान गणेश की पूजा करने से सालभर की चतुर्थी व्रत का फल प्राप्त होता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा सकट चतुर्थी की तिथि और मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Sakat chauth vrat 2021: सकट चौथ पर इस विधि से करें पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

सकट चतुर्थी की तारीख और मुहूर्त—
साल 2024 में माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी यानी सकट चतुर्थी 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इसे तिलकुटा चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है इसके साथ ही सकट चतुर्थी को बड़ी चतुर्थी, माघी चतुर्थी भी कहते हैं जो कि नए साल की पहली चतुर्थी मानी जाती है। पंचांग के अनुसार माघ मास के कृष्ण पक्ष की सकट चतुर्थी तिथि 29 जनवरी को सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर आरंभ हो रही है और अगले​ दिन 30 जनवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।

Sakat chauth 2024 date shubh muhurta and significance  

वही शाम का मुहूर्त शाम को 4 बजकर 37 मिनट से शाम 7 बजकर 37 मिनट तक प्राप्त होगा। माघ मास की सकट चतुर्थी के दिन 29 जनवरी को चंद्रमा रात 9 बजकर 10 मिनट पर निकलेगा। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती है और चांद की पूजा के बाद ही व्रत संपन्न करती है।


Sakat chauth 2024 date shubh muhurta and significance  

Share this story