Samachar Nama
×

कब है राम नवमी, जानिए तारीख और पूजन का शुभ मुहूर्त

ram navami puja 2023 date shubh muhurta and significance 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते है और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन रामनवमी का पर्व बेहद खास माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र मास की नवमी तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन देशभर में भगवान राम की पूजा आराधना की जाती है और इस दिन को रामनवमी के नाम से जाना जाता है।

ram navami puja 2023 date shubh muhurta and significance 

इस दिन प्रभु राम की पूजा आराधना और व्रत करना उत्तम फलदायी होता है इस साल रामनवमी का पर्व 30 मार्च को देशभर में मनाया जाएगा। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा रामनवमी से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे है तो आइए जानते है।  

ram navami puja 2023 date shubh muhurta and significance 

रामनवमी तिथि और मुहूर्त—
धार्मिक पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। इसी पवित्र दिन पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस साल रामनवमी 30 मार्च को पड़ रही है और इस दिन कई शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है।

ram navami puja 2023 date shubh muhurta and significance 

आपको बता दें कि चैत्र मास की नवमी तिथि का आरंभ 29 मार्च को रात 9 बजकर 7 मिनट से होगा और इस तिथि का समापन 30 मार्च को रात 11 बजकर 30 मिनट पर हो जाएगा। वही भगवान श्रीराम की पूजा का शुभ समय 30 मार्च को सुबह 11 बजकर 17 मिनट से दोपहर 1 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। 
ram navami puja 2023 date shubh muhurta and significance 

Share this story