Samachar Nama
×

कब है राधा अष्टमी, नोट करें ​दिन तारीख और मुहूर्त 

radha ashtami 2023 date shubh muhurta and significance 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन राधा अष्टमी बेहद ही खास मानी जाती है जो कि भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी पावन दिन पर राधा रानी का जन्म हुआ था जिसे राधा जन्मोत्सव के रूप में देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

radha ashtami 2023 date shubh muhurta and significance 

राधा अष्टमी का पर्व कृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद पड़ता है। इस दिन राधा कृष्ण के भक्त दिनभर का उपवास रखते हैं और पूजा पाठ करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से सुख समृद्धि और शांति का वास होता है। इस साल राधा अष्टमी का पर्व 23 सितंबर दिन शनिवार को पड़ रहा है।

radha ashtami 2023 date shubh muhurta and significance 

​इस दिन मंगल कामना हेतु व्रत पूजन करना अच्छा माना जाता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा राधा अष्टमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

radha ashtami 2023 date shubh muhurta and significance 

राधा अष्टमी पूजा मुहूर्त—
आपको बता दें कि राधा अष्टमी इस बार 23 सितंबर को मनाई जा रही है इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 1 मिनट से आरंभ हो रहा है और दोपहर 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। वही अष्टमी तिथि का आरंभ 22 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 23 सितंबर को 12 बजकर 17 मिनट तक रहने वाला है। मान्यता है कि राधा अष्टमी के शुभ दिन पर अगर राधा कृष्ण की विधि विधान से पूजा और व्रत किया जाए तो साधक को मनचाहे फल की प्राप्ति होती है और घर परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। 

radha ashtami 2023 date shubh muhurta and significance 

Share this story