Samachar Nama
×

जनवरी में मकर संक्रांति, सकट चौथ और मौनी अमावस्या कब? यहां देखें व्रत त्योहारों की लिस्ट 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: नया साल 2025 दस्तक दे चुका है ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि साल के पहले महीने यानी जनवरी में कौन कौन से बड़े त्योहार पड़ रहे हैं। ऐसे में हम आपको इस महीने के सभी त्योहारों की पूरी लिस्ट बता रहे हैं तो आइए जानते हैं जनवरी महीने में पड़ने वाले प्रमुख व्रत त्योहार। 

January calendar 2025 vrat festival list 

जनवरी 2025 में पड़ेंगे ये व्रत त्योहार—

3 जनवरी 2025 - पौष विनायक चतुर्थी, पंचक शुरू

आपको बता दें कि विनायक चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा की जाती है और व्रत आदि किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। 

5 जनवरी 2025 - स्कंद षष्ठी

6 जनवरी 2025 - गोविंद सिंह जयंती

सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी 22 दिसंबर, 1666 को पटना साहिब में जन्मे थे. उन्होंने अल्प आयु में गुरु गद्दी को संभाल ली थी. उन्होंने बैसाखी के अवसर पर खालसा पंथ की नींव रखी.

January calendar 2025 vrat festival list 

10 जनवरी 2025 - पौष पुत्रदा एकादशी

संतान सुख की प्राप्ति के लिए पुत्रदा एकादशी के दिन व्रत पूजन किया जाता है इस पावन दिन भक्त भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करते हैं मान्यता है कि इस व्रत को करने से शारीरिक कष्ट दूर हो जाता है। 

11 जनवरी 2025 - शनि प्रदोष व्रत

साल का पहला प्रदोष व्रत शनि प्रदोष व्रत है इस दिन शिव की पूजा करने वालों को शनि महाराज की असीम कृपा प्राप्त होती है। 

12 जनवरी 2025 - स्वामी विवेकानंद जयंती

13 जनवरी 2025 - पौष पूर्णिमा, लोहड़ी, महाकुंभ शुरू

13 जनवरी से महाकुंभ का आरंभ हो रहा है इस दिन पहला शादी स्नान होगा। पौष पूर्णिमा पर स्नान दान और सूर्य व चंद्र देव को जल अर्पित करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। 

इस दिन से महाकुंभ शुरू हो रहा है. इस दिन पहला शाही स्नान होगा. पौष पूर्णिमा पर स्नान-दान और सूर्य व चंद्र देव को जल देने से पुण्य लाभ की प्राप्ति होती है. अमृत के गुण प्राप्त होते हैं।

January calendar 2025 vrat festival list 

14 जनवरी 2025 - मकर संक्रांति, माघ माह शुरू, पोंगल, उत्तरायण

इस दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। इसी के साथ ही खरमास का भी समापन हो जाएगा। जिसके बाद से शुभ व मांगलिक कार्यों का आरंभ हो जाएगा। 

15 जनवरी 2025 - बिहू

17 जनवरी 2025 - सकट चौथ

इस दिन बड़ी चतुर्थी है इस पावन दिन पर तिल से बने मिष्ठान का भोग भगवान गणेश को लगाया जाता है और उनकी विधिवत पूजा की जाती है ऐसा करने से सौभाग्य बढ़ता है। 

25 जनवरी 2025 - षटतिला एकादशी

षटतिला एकादशी के दिन तिल का 6 तरीके से प्रयोग करना शुभ माना जाता है इस दिन व्रत पूजा का भी विधान होता है। 

27 जनवरी 2025 - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत

29 जनवरी 2025 - माघ अमावस्या, मौनी अमावस्या

मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ का शादी स्नान किया जाएगा। इस दिन स्नान दान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। 

30 जनवरी 2025 - माघ गुप्त नवरात्रि शुरू

माघ गुप्त नवरात्रि के पावन दिन पर मां दुर्गा की 10 महाविद्याओं की विधिवत पूजा की जाती है साथ ही तांत्रिक कार्यों के लिए भी यह तिथि महत्वपूर्ण होती है।


January calendar 2025 vrat festival list 

Share this story