Samachar Nama
×

कब है जानकी जयंती? नोट करें सही तारीख और महत्व 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन जानकी जयंती को बेहद ही खास माना जाता है। इसे सीता अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर राजा जनक को सीता जी की  प्राप्ति हुई थी और जनक ने देवी सीता को अपनी संतान के रूप में स्वीकार किया था।

janki jayanti 2025 date importance and significance

जानकी जयंती के दिन भगवान श्रीराम के साथ माता सीता की पूजा और व्रत करना उत्तम माना जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से इनकी कृपा प्राप्त होती हैं। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस साल जानकी जयंती का त्योहार कब मनाया जाएगा, तो आइए जानते हैं। 

janki jayanti 2025 date importance and significance

जानकी जयंती की तारीख—
हिंदू पंचांग के अनुसार जानकी जयंती यानी फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ  20 फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 9 बजकरा 58 मिनट पर होगा। वही ​इस तिथि का समापन 21  फरवरी दिन गुरुवार को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में जानकी जयंती का त्योहार 21 फरवरी दिन गुरुवार को देशभर में मनाया जाएगा। 

janki jayanti 2025 date importance and significance

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जानकी जयंती के शुभ दिन पर सुबह उठकर स्नान आदि करें इसके बाद भगवान राम और माता सीता की विधिवत पूजा करें और दिनभर उपवास भी रखें। हो सके तो इस दिन राम सीता के मंदिर जाकर दर्शन करें मान्यता है कि ऐसा करने से सीता राम की कृपा प्राप्त होती है। 

janki jayanti 2025 date importance and significance

Share this story