Samachar Nama
×

चैत्र पूर्णिमा कब? इस दिन व्रत पूजन करने से मिट जाएंगे कष्ट और मन की इच्छा होगी पूरी 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार आती है अभी चैत्र मास चल रहा है और इस माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चैत्र पूर्णिमा मनाया जाता है इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप का विधान होता है पूर्णिमा तिथि पर लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु की एक साथ पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं।

Chaitra purnima 2024 date shubh muhurta and significance 

इस दिन भक्त भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने व उनका आशीर्वाद पाने के लिए दिनभर का उपवास रखते हैं और विधि विधान से पूजा करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से धन प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा चैत्र पूर्णिमा की तारीख और मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Chaitra purnima 2024 date shubh muhurta and significance 

चैत्र पूर्णिमा की तारीख और मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 23 अप्रेल की सुबह 3 बजकर 25 मिनट पर हो रहा है और इसका समापन अगले दिन यानी 24 अप्रैल की सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में चैत्र पूर्णिमा का पर्व 23 अप्रैल को मनाया जाएगा। आपको बता दें कि चैत्र पूर्णिमा पर स्नान दान का शुभ मुहूर्त 23 अप्रैल को सुबह  बजकर 20 मिनट से लेकर 5 बजकर 4 मिनट तक प्राप्त हो रहा है इस मुहूर्त में पवित्र नदियों में स्नान व पूजा पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और धन लाभ का आशीर्वाद मिलता है। 

Chaitra purnima 2024 date shubh muhurta and significance 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा कर कथा जरूर पढ़नी चाहिए। साथ ही लक्ष्मी साधना भी करें ऐसा करने से भगवान की कृपा बरसती है और सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। 

Chaitra purnima 2024 date shubh muhurta and significance 

Share this story