Samachar Nama
×

Falgun Month 2025 फाल्गुन का महीना कब से हो रहा शुरू? जानें सही तारीख और नियम 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन फाल्गुन का महीना बेहद ही खास होता है जो कि माघ पूर्णिमा के बाद से शुरू हो जाता है हिंदू पंचांग के अनुसार यह हिंदी का आखिरी महीना माना जाता है। इसके बाद ही हिन्दू नववर्ष का आरंभ हो जाता है। फाल्गुन मास को फागुन के नाम से भी जाना जाता है।

falgun month 2025 date time and significance

इस महीने में कई प्रमुख त्योहार जैसे होली, महाशिवरात्रि आदि पड़ते हैं। फाल्गुन मास में कई शुभ मुहूर्त भी प्राप्त होते हैं। जिसमें शादी विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश आदि के कार्य किए जा सकते हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा फाल्गुन मास की सही तारीख बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं। 

falgun month 2025 date time and significance

कब से लगेगा फाल्गुन माह—
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह का आरंभ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि यानी 13 फरवरी दिन गुरुवार से हो रहा है और फाल्गुन माह का समापन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 14 मार्च दिन शुक्रवार को हो जाएगा। 

falgun month 2025 date time and significance

फाल्गुन मास को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है इस महीने शिव साधना करना उत्तम होता है मान्यता है कि फाल्गुन मास में शिव भक्त करने से जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं और सुख समृद्धि बढ़ती है। फाल्गुन माह में दान पुण्य करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है और दुख दरिद्रता का भी नाश हो जाता है। 

falgun month 2025 date time and significance

Share this story