ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया है लेकिन कार्तिक मास बहुत ही खास होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी महीने भगवान विष्णु अपने योग निद्रा से जागते हैं यही कारण है कि कार्तिक मास को श्री हरि विष्णु का प्रिय महीना माना गया है इस महीने भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करना लाभकारी माना जाता है।

कार्तिक का महीना भगवान विष्णु को समर्पित महीना होता है इस दौरान भगवान विष्णु की आराधना करना उत्तम फल प्रदान करता है इसके अलावा कार्तिक मास में तुलसी पूजा को भी पुण्यदायी माना गया है मान्यता है कि इस महीने भगवान विष्णु और तुलसी की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है और धन लाभ प्रदान करती हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि कार्तिक मास कब से आरंभ हो रहा है, तो आइए जानते हैं।

कब से शुरू हो रहा कार्तिक मास—
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास साल का आठवां महीना होता है जिसे कार्तिक के नाम से जाना जाता है। यह महीना भगवान विष्णु और तुलसी पूजा के लिए उत्तम बताया गया है इस साल कार्तिक माह का आरंभ 18 अक्टूबर दिन शुक्रवार से हो जाएगा और इस का समापन 15 नवंबर को होगा।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक माह में रोजाना सुबह उठकर स्नान आदि के बाद भगवान विष्णु और तुलसी जी की विधिवत पूजा करनी चाहिए। सुबह तुलसी में जल अर्पित करें तो वही शाम के समय तुलसी के समक्ष घी का दीपक जलाएं ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर धन लाभ प्रदान करती हैं।


