Samachar Nama
×

कार्तिक पूर्णिमा पर किन चीजों के दान से होगी पुण्य फलों की प्राप्ति? यहां जानें

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बहुत ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है पंचांग के अनुसार अभी कार्तिक माह चल रहा है और इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जा रहा है इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप का विधान होता है मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि पर स्नान दान व पूजा पाठ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती है इस साल कार्तिक पूर्णिमा 15 नवंबर दिन शुक्रवार यानी आज मनाई जा रही है

Kartik purnima 2024 donate these things on purnima

इसी दिन देव दीपावाली और गंगा स्नान भी किया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से पुण्य फलों में वृद्धि होती है, लेकिन इसी के साथ ही अगर आज के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को कुछ चीजों का दान किया जाए तो पुण्य फलों में वृद्धि होती है और कष्टों में कमी आती है। 

Kartik purnima 2024 donate these things on purnima

कार्तिक पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान—
कार्तिक पूर्णिमा को बेहद ही खास माना जाता है इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करना उत्तम होता है इसके अलावा पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से सभी रोगों का नाश हो जाता है लेकिन अगर पूर्णिमा पर पूजा पाठ और स्नान के बाद दान किया जाए तो विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है ऐसे में आप कार्तिक पूर्णिमा पर गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न का दान कर सकते हैं इसे सबसे अच्छा बताया गया हैं इसके अलावा गरीबों को अगर वस्त्रों का दान दिया जाए तो भी शुभ होता है।

Kartik purnima 2024 donate these things on purnima

पूर्णिमा के दिन अपनी इच्छा अनुसार धन का दान जरूर करें ऐसा करने से धन दौलत में वृद्धि होगी। इस दिन फलों का दान भी पुण्य प्रदान करता है कार्तिक पूर्णिमा पर तिल का दान करने से दुख दूर हो जाते हैं और रोगों से मुक्ति मिलती है इसके अलावा गुड़ का दान करने से घर में दरिद्रता नहीं आती है। 

Kartik purnima 2024 donate these things on purnima

Share this story