Samachar Nama
×

बसंत पंचमी पर किन कार्यों को करना होगा शुभ? एक क्लिक में जानें

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन बसंत पंचमी को बहुत ही खास माना जाता है जो कि विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित दिन होता है इस दिन विद्यार्थी ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं

Basant panchami 2025 do these work on basant panchami

मान्यता है कि ऐसा करने से देवी मां की असीम कृपा बरसती है और शिक्षा के मार्ग पर आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं, इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी को मनाया जाएगा। इस पावन दिन पर कुछ कार्यों को करना लाभकारी होगा, तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Basant panchami 2025 do these work on basant panchami

बसंत पंचमी पर जरूर करें ये काम—
बसंत पंचमी के दिन शुभ दिन पर सुबह उठकर स्नान आदि करें ऐसा करना अच्छा माना जाता है इससे सकारात्मकता बढ़ती है इसके अलावा इस दिन पीले रंग के वस्त्रों को धारण करना भी उत्तम होता है पीले रंग को ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना गया है। बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा विशेष मानी जाती है ऐसे में इस दिन माता सरस्वती की विधिवत पूजा करें उन्हें पीले या सफेद पुष्प अर्पित करें अक्षत, चंदन और धूप दीपक जलाएं। इसके बाद पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं और माता से प्रार्थना करें। 

Basant panchami 2025 do these work on basant panchami

बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की कृपा पाने के लिए “ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः” इस मंत्र का जाप जरूर करें ऐसा करने से देवी प्रसन्न हो जाती हैं। इस दिन गरीब बच्चों को पुस्तक और स्टेशनरी की चीजों का दान करना भी अच्छा होता है। 

Basant panchami 2025 do these work on basant panchami

Share this story