इस करवा चौथ राशि अनुसार पहनें इन रंगों के कपड़ें, पति की बढ़ेगी उम्र मिलेगा खूब प्यार, वीडियो में देखें पूजा विधि
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन करवा चौथ व्रत को बहुत ही खास माना गया है जो कि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर किया जाता है। यह व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास होता है करवा चौथ के दिन महिलाएं कठिन उपवास रखती है और करवा माता की विधिवत पूजा करती है।
करवा चौथ पर दिनभर निर्जला उपवास किया जाता है और शाम के समय सोलह श्रृंगार करके पूजा होती है और व्रत कथा सुनी जाती है। इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर दिन रविवार को किया जाएगा। इस दिन राशि अनुसार अगर कपड़े के रंगों का चुनाव किया जाए तो वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है साथ ही साथ पति पत्नी का रिश्ता भी मजबूत बना रहता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि महिलाएं राशि अनुसार किन रंगों के वस्त्र करवा चौथा पर पहन सकती हैं तो आइए जानते हैं।

करवा चौथ पर पहनें इन रंगों के वस्त्र—
ज्योतिष अनुसार मेष राशि के लोग करवा चौथ पर लाल रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और प्रेम भी बना रहता है इसके अलावा वृषभ राशि की महिलाएं इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करें। ऐसा करने से सुख समृद्धि सदा बनी रहती है। वही मिथुन राशि की महिलाएं इस दिन हरे के साथ लाल रंग के वस्त्र पहन सकती है इससे वैवाहिक जीवन का तनाव दूर हो जाता है। कर्क राशि वाली महिलाएं सिल्वर रंग के वस्त्र धारण करें इसके अलावा सिंह राशि वाले लोग इस दिन बैंगनी रंग के वस्त्र पहनें। कन्या राशि के जातक इस दिन पीले रंग के वस्त्र धारण कर करवा चौथ पूजा करें।

तुला राशि वाली महिलाएं नीले रंग के वस्त्र पहनें। इसके अलावा वृश्चिक राशि की महिलाएं इस दिन लाल और पीले रंग के वस्त्र धारण कर सकती है। धनु राशि वाले इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनें। वही मकर राशि की महिलाएं इस दिन नीला रंग धारण कर सकती है कुंभ राशि की महिलाएं करवा चौथ पर लैवेंडर या उससे मिलते जुलते रंग पहनें। इसके अलावा मीन राशि की महिलाएं इस दिन नारंगी या पीले रंग को धारण कर सकती हैं।


