Samachar Nama
×

Vivah Panchami 2024 शादी में आ रही अड़चन तो विवाह पंचमी के दिन बस कर लें ये एक काम, शीघ्र विवाह के बनेंगे योग

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाएं जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन विवाह पंचमी को खास पर्व माना गया है जो कि हर साल मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है इस दिन भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह हुआ था। जिसे विवाह पंचमी के तौर पर जाना जाता है इस दिन को भगवान राम और माता सीता के विवाह की वर्षगाठ के तौर पर मनाया जाता है।

vivah panchami 2024 must do these upay for quick marriage on vivah panchami

इस पावन अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया जाता है साथ ही लोग अपने घरों में भगवान श्रीराम और देवी सीता की विधिवत पूजा करते हैं मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से घर में खुशियों का आगमन होता है। इस साल विवाह पंचमी का त्योहार 6 दिसंबर को मनाया जाएगा। अगर किसी के विवाह में बाधा आ रही है या फिर जल्द शादी के योग नहीं बन रहे हैं तो विवाह पंचमी पर कुछ उपाय करना लाभकारी होगा, तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

vivah panchami 2024 must do these upay for quick marriage on vivah panchami

शीघ्र विवाह के उपाय—
केले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है ऐसे में विवाह पंचमी के पावन दिन पर केले का पेड़ घर आंगन में लगाएं। इससे घर में सुख समृ​द्धि आती है इसके अलावा अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु संबंधित दोष है तो वह केले के पेड़ की पूजा जरूर करें। विवाह पंचमी के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से भगवान राम और माता सीता का आशीर्वाद मिलता है।

vivah panchami 2024 must do these upay for quick marriage on vivah panchami

ज्योतिश अनुसार गुरु यानी बृहस्पति को विवाह, संतान और धर्म का जानकार माना जाता है ऐसे में जिनके विवाह में देरी हो रही है या फिर संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी नहीं हो रही है उन्हें इस तिथि पर केले के पेड़ की पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करना लाभकारी माना जाता है। 


vivah panchami 2024 must do these upay for quick marriage on vivah panchami

Share this story