Samachar Nama
×

Vivah Panchami 2023 कब है विवाह पंचमी? जानें इस दिन क्या करें क्या नहीं

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन विवाह पंचमी बेहद ही खास मानी जाती है जो हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाई जाती है इसी शुभ दिन पर राम सीता का विवाह संपन्न हुआ था जिसे हर साल वर्षगांठ के तौर पर देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है

vivah panchami 2023 date importance and significance 

इस पावन दिन पर लोग अपने घरों में पूजा पाठ व धार्मिक अनुष्ठान करते हैं तो वही मंदिरों में भी राम सीता की विशेष पूजा होती है इस साल विवाह पंचमी का पर्व 17 दिसंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इस पावन पर्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

vivah panchami 2023 date importance and significance 

विवाह पंचमी पर क्या करें क्या नहीं—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार विवाह पंचमी के शुभ दिन पर भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह का अनुष्ठान करना चाहिए इस दिन देवी सीता और श्रीराम की प्रतिमा की स्थापना पूजा घर में करें साथ ही उन्हें माला भी पहनाएं। इसके अलावा अगर कुंवारी कन्याएं इस दिन  ऊँ जानकी वल्लभाय नमः इस मंत्र का 108 बार जाप करती है तो उन्हें सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है और विवाह में आने वाली बाधा दूर हो जाती है।

vivah panchami 2023 date importance and significance 

इसके अलावा विवाह पंचमी के दिन किसी भी तरह का मांगलिक कार्य जैसे शादी विवाह नहीं करना चाहिए। साथ ही इस दिन घर में गंदगी भी नहीं करनी चाहिए बल्कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। इस दिन मांसाहार का सेवन न करें ना ही मदिरा पान करना चाहिए ऐसा करने से भगवान का क्रोध सहना पड़ सकता है। 

vivah panchami 2023 date importance and significance 

Share this story