Samachar Nama
×

Vat Savitri Vrat 2024 पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनें वट सावित्री के दिन इस मुहूर्त में करें पूजा

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में कई सारे व्रत पड़ते हैं जो महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए करती है इसी में से एक वट सावित्री व्रत है जो कि शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद ही खास माना जाता है इस दिन सुहागिन महिलाएं दिनभर उपवास रखकर पूजा पाठ करती है।

Vat savitri vrat 2024 date muhurta and significance 

पंचांग के अनुसार वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है वट सावित्री व्रत में कई नियमों का पालन करना पड़ता है माना जाता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन के तनाव दूर होते हैं और शादीशुदा जीवन खुशहाल और प्रेम से परिपूर्ण होता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा वट सावित्री व्रत की सही तारीख और मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Vat savitri vrat 2024 date muhurta and significance 

वट सावित्री व्रत की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल वट सावित्री का व्रत अमावस्या तिथि पर मनाया जाएगा। यानी वट सावित्री का व्रत इस बार 6 जून दिन गुरुवार को पड़ रहा है। व्रत का मुहूर्त 5 जून को शाम 7 बजकर 54 मिनट से आरंभ हो रहा है जो कि 6 जून को शाम 6 बजकर 7 मिनट तक रहेगा। इस दिन वट वृक्ष की पूजा आराधना की जाती है माना जाता है कि ऐसा करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और कष्ट दूर हो जाते हैं। 

Vat savitri vrat 2024 date muhurta and significance 

वट वृक्ष की पूजा के दौरान करें इन मंत्रों का जाप—

अवैधव्यं च सौभाग्यं देहि त्वं मम सुव्रते।

पुत्रान् पौत्रांश्च सौख्यं च गृहाणार्घ्यं नमोऽस्तुते।।

यथा शाखाप्रशाखाभिर्वृद्धोऽसि त्वं महीतले।

तथा पुत्रैश्च पौत्रैश्च सम्पन्नं कुरु मा सदा।।

Vat savitri vrat 2024 date muhurta and significance 

Share this story