Tulsi vivah 2024 आज इन चीजों का लगाएं भोग, दांपत्य जीवन में बनी रहेगी सुख शांति

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन तुलसी विवाह को बहुत ही खास माना जाता है जो कि बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह का पावन पर्व मनाया जाता है इस दिन वृंदा यानी तुलसी का विवाह शालिग्राम से कराया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी विवाह कराने से वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है और दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहता है और सुख समृद्धि आती है। इस दिन उपवास भी किया जाता है। इसके अलावा मंदिरों और घरों में तुलसी विवाह समारोह का भी आयोजन किया जाता है। इस साल तुलसी विवाह 13 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है, इस दिन पूजा अर्चना के समय भगवान शालिग्राम और माता तुलसी को उनकी प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं।
इन चीजों का लगाएं भोग—
आपको बता दें कि आज यानी 13 नवंबर को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जा रहा है इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम रूप का विवाह माता तुलसी से किया जाता है ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं इसके अलावा आज तुलसी विवाह पूजन के दौरान देवी देवता को आटे का हलवा, पंचामृत, कच्चा दूध और फल का भोग जरूर लगाएं। साथ ही इनमें तुलसी पत्त भी शामिल करें ऐसा करने से प्रभु की असीम कृपा प्राप्त होती है और वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहती है।
तुलसी विवाह की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि का आरंभ 12 नवंबर को शाम 4 बजकर 4 मिनट पर हो रहा है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी की 13 नवंबर दिन बुधवार को दोपहर 1 बजकर 1 मिनट पर हो जाएगा। वही उदया तिथि के अनुसार तुलसी विवाह का पावन पर्व इस साल 13 नवंबर को मनाया जाएगा। तुलसी विवाह के दिन पूजा और विवाह का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक ही रहेगा।