Samachar Nama
×

Tulsi vivah 2023: कब है तुलसी विवाह, जानिए तारीख और मुहूर्त 

tulsi vivah 2023 date shubh muhurta and significance 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः सनातन धर्म में वैसे तो कई पर्व त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन तुलसी विवाह का अपना महत्व होता हैं। इस दिन भगवान विष्णु के शालीग्राम स्वरूप के संग माता तुलसी का विवाह संपन्न कराया जाता हैं। तुलसी विवाह का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं इसी दिन से शुभ और मांगलिक कार्यों का आरंभ भी माना जाता हैं।

tulsi vivah 2023 date shubh muhurta and significance 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जागते हैं और द्वादशी तिथि के दिन विष्णु संग तुलसी का शुभ विवाह कराया जाता हैं इस दिन को बेहद ही खास माना जाता हैं। मान्यता है कि इस दिन तुलसी विवाह कराने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती हैं साथ ही साथ सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा तुलसी विवाह की तारीख और मुहूर्त के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

tulsi vivah 2023 date shubh muhurta and significance 

तुलसी विवाह की तारीख और मुहूर्त-
आपको बता दें कि इस साल 23 नवंबर 2023 को देवउठनी एकादशी हैं इसके एक दिन बाद यानी 24 नवंबर को तुलसी विवाह मनाया जाएगा। इस दिन को शादी विवाह के लिए बेहद शुभ माना जाता हैं। इस दिन लोग अपने घरों में तुलसी संग शालिग्राम का विवाह रचाते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से भाग्य में वृद्धि होती हैं। 

tulsi vivah 2023 date shubh muhurta and significance 

धार्मिक पंचांग के अनुसार तुलसी विवाह के लिए अभिजीत मुहूर्त 24 नवंबर दिन शुक्रवार की सुबह 11 बजकर 43 मनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। वही इसके अलावा विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 54 मिनट से 2 बजकर 38 मिनट तक का रहेगा। मान्यता है कि इस मुहूर्त में तुलसी विवाह रचाने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती हैं। 
 

tulsi vivah 2023 date shubh muhurta and significance 

Share this story