Samachar Nama
×

कल है हलषष्ठी व्रत, नोट करें पूजा का उत्तम मुहूर्त 

hal shashti 2023 date shubh muhurta and importance 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं हैं एक आता है तो दूसरा जाता हैं इन्हीं में से एक हलषष्ठी व्रत है जो बेहद ही खास माना जाता हैं। धार्मिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर हलछठ का त्योहार मनाया जाता हैं। इस बार यह पर्व 5 सितंबर को मनाया जाएगा।

hal shashti 2023 date shubh muhurta and importance 

इसे हलषष्ठी, ललई छठ, हलछठ और ललही छठ के नाम से जाना जाता हैं जो कि भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम को समर्पित होता हैं मान्यता है कि इसी दिन बलराम का जन्म हुआ था। यह व्रत संतान की लंबी आयु और उनकी सुख संपन्नता के लिए किया जाता हैं। मान्यता है कि इस दिन व्रत पूजा करने से पुत्र पर आने वाला हर संकट दूर हो जाता हैं तो आज हम आपको हलषष्ठी व्रत के दिन पूजा पाठ का शुभ समय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

hal shashti 2023 date shubh muhurta and importance 

हलषष्ठी पूजा का मुहूर्त—
धार्मिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि का आरंभ 4 सितंबर को शाम 4 बजकर 41 मिनट पर हो रहा हैं। जिसका समापन अगले दिन यानी 5 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि की मानें तो इस साल हलषष्ठी व्रत 5 सितंबर को ही रखना उत्तम रहेगा।

hal shashti 2023 date shubh muhurta and importance 

इस पावन दिन पर पूजा पाठ दिन भर किया जा सकता हैं। इस दिन महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना से पूजा और व्रत करती हैं मान्यता है कि ऐसा करने से संतान के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं साथ ही जीवन में खुशहाली आती हैं। 

hal shashti 2023 date shubh muhurta and importance 

Share this story