Samachar Nama
×

Somvati Amavasya 2024 साल की अंतिम अमावस्या पर बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, जिंदगीभर पड़ेगा पछताना 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा को बहुत ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है। अमावस्या तिथि पूर्वजों को समर्पित होती है इस दौरान पूजा पाठ स्नान दान आदि करना उत्तम माना जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है इस साल सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को मनाई जाएगी। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि इस दौरान कौन सी गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए वरना पितर नाराज़ हो सकते हैं तो आइए जानते हैं। 

Somvati amavasya 2024 do not do these work on amavasya

सोमवती अमावस्या पर न करें ये गलतियां—
सोमवती अमावस्या का दिन पितरों को समर्पित होता है ऐसे में इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ, पिंडदान किया जाता है लेकिन भूलकर भी इस दिन पितरों को कुछ भी बुरा भला नहीं कहना चाहिए और उनका तर्पण करना नहीं भूलना चाहिए वरना पूर्वज क्रोधित हो सकते हैं जिससे आपको जीवन में कष्ठ उठना पड़ सकता है।

Somvati amavasya 2024 do not do these work on amavasya

अमावस्या तिथि पर कुत्ता, गाय और कौवे को कष्ट नहीं देना चाहिए। इस दिन जीवों को पितरों का अंश मानकर भोजन जरूर कराएं। इन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। इसके अलावा अमावस्या पर पितरों का पितंडदान, तर्पण और दान पुण्य व श्राद्ध जरूर करें। इन कामों को करना भूले नहीं वरना पितर नाराज़ होकर श्राप भी दे सकते हैं। 

Somvati amavasya 2024 do not do these work on amavasya

सोमवती अमावस्या के दिन पूजा पाठ करना उत्तम माना जाता है इससे शुभ फलों में वृद्धि होती है ऐसे में दिनभर ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करें। अमावस्या पर तामसिक चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए वरना पाप लगता है। इस दिन साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।

Somvati amavasya 2024 do not do these work on amavasya

Share this story