Samachar Nama
×

Somvati Amavasya 2024 सोमवती अमावस्या पर आज न करें ये काम, वरना 2025 में झेलेंगे मुसीबत

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा को बहुत ही खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है। अमावस्या तिथि पूर्वजों को समर्पित होती है इस दौरान पूजा पाठ स्नान दान आदि करना उत्तम माना जाता है

Somvati amavasya 2024 do not do these work on amavasya 

मान्यता है कि ऐसा करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है इस साल सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर यानी आज मनाई जा रही है। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि साल की आखिरी अमावस्या पर कौन से कार्य नहीं करने चाहिए वरना भगवान शिव और पितृ नाराज़ हो सकते हैं तो आइए जानते हैं। 

Somvati amavasya 2024 do not do these work on amavasya 

सोमवती अमावस्या पर न करें ये काम—
अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है ऐसे में इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण, पिंडदान किया जाता है इसलिए आज के दिन भूलकर भी पितरों को बुरा भला नहीं कहना चाहिए। इसके अलावा आज कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पूर्वज नाराज़ हो सकते हैं। अमावस्या के दिन कुत्ता, गाय, कौवा जैसे जीवों को भी कष्ट नहीं देना चाहिए। बल्कि पितरों का अंश मानकर इन्हें भोजन कराना चाहिए।

Somvati amavasya 2024 do not do these work on amavasya 

अमावस्या तिथि पर भूलकर भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। मांस, मदिरा के साथ ही अमावस्या के दिन मूली, साग और मसूर दाल जैसी चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। मान्यता है कि आज के दिन इन चीजों का सेवन करने से पूजा पाठ का पूर्ण फल नहीं मिलता है। अमावस्या के दिन बाल धोने से बचना चाहिए। इस दिन बाल और नाखुन भी नहीं कटवाना  चाहिए। इससे नकारात्मक शक्ति प्रभावित होती है। 

Somvati amavasya 2024 do not do these work on amavasya 

Share this story