Samachar Nama
×

Sita Navami 2024 पति की लंबी आयु के लिए आज सीता नवमी के दिन कर लें ये आसान उपाय

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन माता सीता को समर्पित सीता नवमी का पर्व बहुत ही खास माना जाता है जो कि हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है इस दिन देवी सीता की पूजा का विधान होता है

Sita navami 2024  do these astro upay on Sita navami vrat 

मान्यता है कि सीता नवमी पर अगर विधिवत माता सीता की पूजा की जाए तो जीवन के दुखों का नाश हो जाता है इस साल सीता नवमी 16 मई दिन गुरुवार यानी आज मनाया जा रहा है। इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ ही अगर कुछ आसान से उपायों को किया जाए तो सदा सुखी रहने का आशीर्वाद मिलता है, साथ ही पति की आयु भी लंबी होती है। तो आज हम आपको इसी उपाय के बारे में बता रहे हैं। 

Sita navami 2024  do these astro upay on Sita navami vrat 

सीता नवमी के आसान उपाय—
आपको बता दें कि सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी आयु के लिए आज सीता नवमी के शुभ दिन पर माता सीता को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें फिर इस सामग्री को सुहागिन महिला को दान कर दें। इसके अलावा आज के दिन सीता चालीसा का पाठ जरूर करें माना जाता है कि इसके प्रभाव से पति पत्नी का रिश्ता मजबूत हो जाता है साथ ही प्रेम भी बढ़ता है। 

Sita navami 2024  do these astro upay on Sita navami vrat 

ज्योतिष अनुसार सीता नवमी पर माता सीता को खीर का भोग गाएं। फिर इसे सात कन्याओं को बांट दें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याओं से राहत मिल जाती है साथ ही धन का अभाव भी समाप्त होता है। शीघ्र विवाह की इच्छा रखने वाले जात के दिन जानकी स्तुति का पाठ करें। इस दिन गाय को चारा  खिलाना भी अच्छा माना जाता है। इससे मनचाही इच्छा पूरी हो जाती है। 


Sita navami 2024  do these astro upay on Sita navami vrat 

Share this story