Samachar Nama
×

Shani Trayodashi 2024 शनि त्रयोदशी पर भूलकर भी न करें ये काम, जीवन में आएंगे विघ्न

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन शनि त्रयोदशी व्रत को महत्वपूर्ण बताया गया है जो कि भगवान श्री शनि देव को समर्पित है इस दिन न्याय के देवता शनिदेव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से प्रभु की कृपा बरसती है।

Shani trayodashi 2024 do not do this work even by mistake on shani trayodashi

इसके अलावा शनि त्रयोदशी पर व्रत पूजन करने से शनिदोष दूर हो जाता है। इस साल शनि त्रयोदशी का व्रत 28 दिसंबर दिन शनिवार को किया जाएगा। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि इस दिन किन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए वरना शनिदेव क्रोधित हो जाएंगे और जीवन में विघ्न बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। 

Shani trayodashi 2024 do not do this work even by mistake on shani trayodashi

शनि त्रयोदशी पर न करें ये काम—
आपको बता दें कि शनि त्रयोदशी के दिन भूलकर भी झूठ नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित हो सकते हैं। इस दिन क्रोध करने से भी बचना चाहिए। इस दिन शांत रहने का प्रयोग करें। किसी का अपमान भूलकर भी न करें वरना शनिदोष लगता है। शनि त्रयोदशी के दिन भूलकर भी काले रंग के वस्त्रों को नहीं धारण करना चाहिए। ऐसा करने से कष्ट झेलना पड़ेगा। इस दिन लोहे के सामान का दान करने से बचना चाहिए वरना समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। 
 

Shani trayodashi 2024 do not do this work even by mistake on shani trayodashi
त्रयोदशी के दिन तलवे या पैरों से किसी को छूने की गलती नहीं करनी चाहिए इससे शनि दोष लगता हसै किसी की बुराई करन से भी बचना चाहिए वरना शनि महाराज नाराज़ हो सकते हैं। इसके अलावा त्रयोदशी के दिन भूलकर भी मांस, मदिरा या फिर लहसुन प्याज का सेवन करने से बचें। 

Shani trayodashi 2024 do not do this work even by mistake on shani trayodashi

Share this story