Samachar Nama
×

Shabri Jayanti 2025 शबरी जयंती पर किन चीजों के दान से होगी प्रभु राम की कृपा? यहां जानें

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन शबरी जयंती को खास माना गया है जो कि श्रीराम और माता शबरी को समर्पित है। इस दिन प्रभु राम के साथ माता शबरी की पूजा की जाती है। इस दिन उपवास आदि भी रखा जाता है।

shabri jayanti 2025 donate these things on shabri jayanti

शबरी जयंती के दिन माता शबरी की स्मृद्धि यात्रा निकाली जाती है। इस दिन दान पुण्य करना भी उत्तम होता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शबरी जयंती की तारीख और इस दिन किए जाने वाले दान के बारे में बता रहे हैं जो प्रभु राम की कृपा दिलाएगा, तो आइए जानते हैं। 

shabri jayanti 2025 donate these things on shabri jayanti

इस दिन है शबरी जयंती—
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती का पर्व मनाया जाता है। इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि का आरंभ 19 फरवरी को सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर हो रहा है। वही इस तिथि का समापन 20 फरवरी को  9 बजकर 58 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में 20 फरवरी को ही शबरी जयंती का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन व्रत भी किया जाता है। 

shabri jayanti 2025 donate these things on shabri jayanti

शबरी जयंती पर करें इन चीजों का दान—
आपको बता दें कि शबरी जयंती के दिन अन्न का दान करना उत्तम माना जाता है ऐसा करने से अन्न की कमी नहीं होती है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन का दान जरूर करें। इसके अलावा शबरी जयंती पर वस्त्रों का दान भी श्रेष्ठ माना गया है। आप इस दिन बेरों का दान भी कर सकते हैं इसके अलावा अपनी क्षमतानुसार धन का दान भी शबरी जयंती पर किया जा सकता है। 


shabri jayanti 2025 donate these things on shabri jayanti

Share this story