Samachar Nama
×

Sawan somwar dates 2023: जानें, कब है श्रावण मास का पहला सोमवार

sawan somwar 2023 date importance and significance

ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः सनातन धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया हैं लेकिन श्रावण मास इन सभी में खास होता हैं जो कि शिव पूजा के लिए सबसे सर्वोत्तम महीना माना जाता हैं इस पूरे महीने में भक्त शिव शंकर की विधिवत पूजा करते हैं इस माह पड़ने वाले सोमवार का भी अपना अलग महत्व होता हैं। मान्यता है कि श्रावण मास के सोमवार के दिन अगर भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना और व्रत किया जाए तो शिव प्रसन्न होकर अपने भक्तों की हर इच्छा पूर्ण कर देते हैं।

sawan somwar 2023 date importance and significance

अभी आषाढ़ का महीना चल रहा हैं और इस माह के समापन के बाद से श्रावण मास का आरंभ हो जाएगा। इस बार सावन का महीना 59 दिनों का होने वाला हैं जिसमें चार की जगह आठ सोमवार पड़ेंगे। श्रावण मास में अधिकमास होने के कारण ही एक महीने की जगह ये पूरे दो महीने का हो गया हैं। तो आज हम आपको श्रावण मास से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

sawan somwar 2023 date importance and significance

आपको बता दें कि इस साल सावन महीना का आरंभ 4 जुलाई दिन मंगलवार से हो रहा हैं और इसका समापन 31 अगस्त को हो जाएगा। ऐसे में 4 जुलाई से 31 अगस्त के बीच सोमवार पड़ेगा। जिसमें श्रावण मास का प्रथम सोमवार 10 जुलाई को पड़ रहा हैं और सावन महीने का आखिरी सोमवार 28 अगस्त को पड़ेगा। जिसमें भक्त प्रभु को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि रखते हैं। 

sawan somwar 2023 date importance and significance

श्रावण मास के सोमवार की लिस्ट-
आपको बता दें कि सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ रहा हैं तो वही दूसरा सोमवार 17 जुलाई को हैं  तीसरे सावन सोमवार का व्रत 24 जुलाई को किया जाएगा और चैथे सोमवार का व्रत 31 जुलाई को रखा जाएगा। इसके अलावा पांचवां सोमवार 7 अगस्त, तो वही छठवां सोमवार 14 अगस्त को पड़ रहा हैं। सातवां सोमवार 21 अगस्त को रहेगा। सावन का आखिरी सोमवार यानी आठवां सोमवार 28 अगस्त को पड़ रहा हैं इस दौरान शिव पूजा आराधना और व्रत करने से साधक की हर मनोकामना भगवान पूरी कर देते हैं और सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। 

sawan somwar 2023 date importance and significance

Share this story