Samachar Nama
×

Rang Panchami 2024 होली के कितने दिन बाद मनाई जाती है रंग पंचमी, जानें सही तारीख

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन रंग पंचमी का पर्व बेहद ही खास माना जाता है जो कि चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है यह पर्व होली के पांच दिन बाद पड़ता है। इस बार रंग पंचमी का पर्व 30 मार्च को मनाया जाएगा।

Rang panchami 2024 date muhurta and significance 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के संग होली खेली थी। इसलिए इस दिन भगवान कृष्ण और राधा रानी की विशेष पूजा की जाती है। रंग पंचमी के दिन राधा कृष्ण की विधिवत पूजा करने से पुण्य की प्राप्त होती है और कष्टों का निवारण हो जाता है ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा रंग पंचमी से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

Rang panchami 2024 date muhurta and significance 

रंग पंचमी की तारीख और मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर रंग पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाता है यह पर्व होली से ठीक 5 दिन बाद मनाया जाता है इस साल रंग पंचमी 30 मार्च दिन शनिवार को पड़ रही है। इस बार चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 29 मार्च को रात 8 बजकर 20 मिनट पर हो ही है और इसका समापन अगले दिन यानी की 30 मार्च को रात 9 बजकर 13 मिनट पर हो जाएगा। वही रंग पंचमी का पर्व 30 मार्च को ही मनाया जाएगा। 

Rang panchami 2024 date muhurta and significance 

रंग पंचमी वाले दिन लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाते है और इस पर्व की बधाई देते हैं। इस पावन दिन पर राधा कृष्ण की विशेष पूजा का विधान होता है। इस दिन लोग कृष्ण और राधा रानी की शोभा यात्रा भी निकाली जाती है रंग पंचमी पर राधा कृष्ण की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर हो जाती है और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। 


Rang panchami 2024 date muhurta and significance 

Share this story