Samachar Nama
×

Maha Navami 2023 आज महानवमी पर ऐसे करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, जानें मुहूर्त से लेकर मंत्र तक 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: आज यानी 23 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि का आखिरी दिन यानी महानवमी है इस दिन के बाद से नवरात्रि का समापन हो जाएगा। नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के नौवे स्वरूप की पूजा की जाती है जो कि मां सिद्धिदात्री है। मान्यता है कि महानवमी पर मां सिद्धिदात्री की आराधना करने से जातक को यश, बल और धन की प्राप्ति होती है साथ ही कष्टों से भी मुक्ति मिल जाती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि, मुहूर्त और मंत्र के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

maha navami 2023 date shubh muhurta and puja vidhi 

महानवमी पूजा मुहूर्त—
शारदीय नवरात्रि की नवमी के दिन सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक का शुभ मुहूर्त मिल रहा है इसके बाद दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 55 मिनट तक का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है। वही तीसरा शुभ मुहूर्त 2 बजकर 55 मिनट से 4 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आखिरी शुभ मुहूर्त 4 बजकर 19 मिनट से 5 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में मां सिद्धिदात्री की पूजा व कन्या पूजन करना उत्तम रहेगा। 

maha navami 2023 date shubh muhurta and puja vidhi 

मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि—
शारदीय नवरात्रि के नौवे दिन यानी नवमी तिथि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण करें। फिर पूजन स्थल की साफ सफाई कर गंगाजल का छिड़काव करें। इसके बाद पूजन स्थल पर माता की ​प्रतिमा स्थापित करें। फिर माता का ध्यान करते हुए उनकी विधि विधान से पूजा करें और सभी पूजन सामग्री अर्पित करें ओर भोग लगाएं। इसके बाद फल पुष्प भी मां सिद्धिदात्री को अर्पित करें। अंत में माता की आरती पढ़ें और भूलचूक के लिए क्षमा मांगकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। मान्यता है कि इस विधि से देवी की साधना करने से सभी कार्यों में सफलता मिलती है। 

maha navami 2023 date shubh muhurta and puja vidhi 

मां सिद्धिदात्री पूजा मंत्र—

सिद्धगन्‍धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि, 
सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी. 
ओम देवी सिद्धिदात्र्यै नमः।

अमल कमल संस्था तद्रज:पुंजवर्णा, 
कर कमल धृतेषट् भीत युग्मामबुजा च।
मणिमुकुट विचित्र अलंकृत कल्प जाले; 
भवतु भुवन माता संत्ततम सिद्धिदात्री नमो नम:

maha navami 2023 date shubh muhurta and puja vidhi 

माता का बीज मंत्र—

ह्रीं क्लीं ऐं सिद्धये नम:

मां सिद्धिदात्री का प्रार्थना मंत्र

सिद्ध गन्धर्व यक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि
सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी

माता का स्तुति मंत्र—

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः

maha navami 2023 date shubh muhurta and puja vidhi 

Share this story