Happy ram navami 2023: भगवान राम की पूजा में जरूर करें ये एक काम, प्रभु का मिलेगा आशीर्वाद
ज्योतिष न्यूज़ डेस्कः सनातन धर्म में वैसे तो कई सारे व्रत त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है। लेकिन चैत्र मास में पड़ने वाली रामनवमी इन सभी में खास मानी जाती है। ये वही दिन है जब जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने मनुष्य रूप में श्रीराम का अवतार लिया था।

भगवान राम जन जन के आर्दश माने जाते है। इनके गुणों का बखान हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ रामायण में किया गया है। भगवान राम का जन्म चैत्र मास की नवमी तिथि को दोपहर के समय हुआ था ऐसे में आज रामनवमी के शुभ दिन पर प्रभु राम की पूजा के लिए दोपहर का समय श्रेष्ठ रहेगा।

इस दिन भक्त भगवान की विधिवत पूजा करते हैं और उपवास भी रखते है। रामनवमी के दिन राम मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है लोग भगवान राम के दर्शन व पूजन के लिए मंदिरों में जाते है ऐसे में आज के दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ साथ अगर रामाष्टक का संपूर्ण पाठ किया जाए तो भगवान शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों पर कृपा व आशीष बरसाते है तो आज हम आपके लिए लेकर आए है प्रभु राम का प्रिय रामाष्टक पाठ।

श्रीराम अष्टक पाठ-
हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशव।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा।।
हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशव।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा।।
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्।।
आदौ रामतपोवनादि गमनं हत्वा मृगं कांचनम्।
वैदेही हरणं जटायु मरणं सुग्रीव सम्भाषणम्।।
बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं लंकापुरीदाहनम्।
पश्चाद्रावण कुम्भकर्णहननं एतदधि रामायणम्।।


