Samachar Nama
×

Happy Raksha Bandhan 2023: क्या 31 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी?

rakshabandhan 2023 shubh muhurta on 31 August

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना अलग महत्व होता हैं लेकिन सावन के आखिरी दिन पड़ने वाला रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास माना जाता हैं जो कि भाई बहन के प्रेम का प्रतीक होता हैं। इस पावन दिन को हर धर्म, हर जाति के लोग उत्साह के साथ मनाते हैं।

rakshabandhan 2023 shubh muhurta on 31 August

धार्मिक पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता हैं इस दिन सभी बहने अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी मंगल कामना के लिए प्रार्थना करती हैं तो वही भाई बहन की रक्षा का वचन लेता हैं और उन्हें भेंट में कोई उपहार देता हैं इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा।

rakshabandhan 2023 shubh muhurta on 31 August

क्योंकि इस बार पूर्णिमा दो दिन पड़ रही हैं। ऐसे में अधिकतर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं। उस पर रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया भी रहेगा। ऐसे में अगर आप यह जानने के इच्छुक हैं कि क्या 31 अगस्त को दिनभर राखी बांध सकते हैं, तो ऐसे में आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारी से अवगत करा रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

rakshabandhan 2023 shubh muhurta on 31 August

रक्षाबंधन से जुड़ी विशेष जानकारी—
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन पूर्णिमा 30 अगस्त दिन बुधवार से आरंभ हो रही हैं लेकिन इसी दिन सुबह 10 बजकर 58 मिनट से रात 9 बजकर 1 मिनट तक भद्रा का साया रहेगा। जो कि अशुभ माना जाता हैं कहते हैं कि इस दौरान राखी बांधना वर्जित होता हैं ऐसे में 30 अगस्त को रात्रि 9 बजकर 1 मिनट के बाद राखी बांधने का शुभ समय रहेगा। लेकिन राखी बांधना दिन में अधिक शुभ माना जाता हैं इसलिए 31 अगस्त को राखी बांधना शुभ रहेगा। ऐसे में 31 अगस्त को राखी बांधने के लिए शुभ समय सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक ही मिलेगा। क्योंकि सावन पूर्णिमा ​की तिथि सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक ही रहेगी। 

rakshabandhan 2023 shubh muhurta on 31 August

Share this story