Samachar Nama
×

Phulera Dooj 2024 फुलेरा दूज पर शिव-गौरी को अर्पण करें ये पुष्प, दांपत्य जीवन में हमेशा बना रहेगा प्रेम

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वैसे तो हर महीने को खास माना गया है लेकिन फाल्गुन मास विशेष होता है क्योंकि इस माह में कई सारे प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं जिसमें ​फुलेरा दूज भी शामिल है। पंचांग के अनुसार फुलेरा दूज हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है इस दिन राधा रानी और श्रीकृष्ण की पूजा के साथ साथ शिव पार्वती की भी पूजा का विधान होता है।

Phulera dooj 2024 offer these flower to shiv parvati on phulera dooj 

मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन विधिवत पूजा पाठ और व्रत करने से साधक की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इस बार फुलेरा दूज 12 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि फुलेरा दूज पर शिव पार्वती को कौन से पुष्प अर्पित करने वे प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और भक्तों के सारे कष्ट दूर कर देते हैं तो आइए जानते हैं। 

Phulera dooj 2024 offer these flower to shiv parvati on phulera dooj 

शिव पार्वती को अर्पित करें ये पुष्प— 
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिव पार्वती को कनेर बेहद प्रिय है ऐसे में फुलेरा दूज के दिन इन्हें कनेर के पुष्प जरूर अर्पित करें ऐसा करने से सुख समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है साथ ही परेशानियां दूर रहती है। इसके अलावा शिव पार्वती को चमेली भी बेहद प्रिय है। आप इस दिन इन्हें चमेली पुष्प भी अर्पित कर सकते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से वाहन सुख की प्राप्ति होती है। वही जिन लोगों को बार बार दुर्घटना का सामना करना पड़ता है वे भगवान को चमेली का फूल जरूर चढ़ाएं। 

Phulera dooj 2024 offer these flower to shiv parvati on phulera dooj 

फुलेरा दूज पर भगवान शिव और पार्वती को धतूरे का पुष्प जरूर अर्पित करें ऐसा करने से संतान सुख की इच्छा पूरी हो जाती है साथ ही मनोकामना भी जल्दी पूरी होती है। इस दिन आप शिव पार्वती को अलसी का फूल भी अर्पित कर सकते हैं ऐसा करने से सभी प्रकार के रोग और दोष से छुटकारा मिलता है साथ ही आर्थिक उन्नति भी होती है। 

Phulera dooj 2024 offer these flower to shiv parvati on phulera dooj 

Share this story