Samachar Nama
×

Maghi Purnima 2025 पर इन 5 जगहों पर लगाएं दीपक, दूर भाग जाएगी गरीबी 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है। साल में कुल 24 पूर्णिमा तिथियां आती है हर पूर्णिमा का अपना महत्व होता है। पंचांग के अनुसार माघ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ या माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप का विधान होता है।

maghi purnima 2025 do these remedies on purnima 

माघ पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु प्रयाग स्थित त्रिवेणी संगम में या अन्य स्थानों पर गंगा स्नान करते हैं मान्यता है कि इस पावन दिन पर गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और सारे पाप मिट जाते हैं। इस साल माघी पूर्णिमा आज यानी 12 फरवरी दिन बुधवार को मनाई जा रही है। पूर्णिमा की संध्या पर अगर कुछ जगहों पर दीपक जलाया जाए तो घर की गरीबी दूर हो जाती है और ईश्वरीय कृपा बनी रहती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि किन जगहों पर दीपक जलाना शुभ रहेगा, तो आइए जानते हैं। 

maghi purnima 2025 do these remedies on purnima 

माघी पूर्णिमा पर इन जगहों पर जलाएं दीपक—
माघी पूर्णिमा पर तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और तुलसी की परिक्रमा करें माना जाता है कि इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है और गरीबी दूर हो जाती है। इसके अलावा पूर्णिमा तिथि पर शाम के समय प्रवेश द्वार के दोनों ओर दीपक जलाएं और माता लक्ष्मी से घर आने के लिए प्रार्थना करें माना जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मकता दूर हो जाती है और सुख समृद्धि बनी रहती है। 

maghi purnima 2025 do these remedies on purnima 

माघी पूर्णिमा पर पीपल के नीचे घी का दीपक जलाएं और सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करें माना जाता है कि इस उपाय को करने से जीवन में खुशहाली आती है। इसके अलावा घर की छत पर भी एक दीपक जलाएं ऐसा करने से नकारात्मकता कम हो जाती है और इच्छा पूरी होती है। घर में जहां पीने का पानी रखते हैं वहां पर भी एक दीपक जलाएं क्योंकि इस स्थान को पितरों का स्थान माना जाता है और यहां दीपक जलाने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है। maghi purnima 2025 do these remedies on purnima 

Share this story