Samachar Nama
×

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये भोग, घर में आएगा धन वैभव! 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन एकादशी व्रत को बेहद ही खास माना जाता है जो कि साल में 24 बार पड़ता है जिसमें कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को बेहद ही महत्वपूर्ण बताया गया है जो कि देवउठनी एकादशी के नाम से जानी जाती है इस दिन भगवान विष्णु की पूजा आराधना का विधान होता है देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है

Dev uthani ekadashi 2024 lord vishnu bhog and importance

इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु पूरे चार माह की निद्रा के बाद जागते हैं। प्रभु के जागने के बाद एक बार फिर से सभी शुभ कार्यों का आरंभ हो जाता है। इस साल देवउठनी एकादशी 12 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है इस दिन पूजा पाठ के दौरान भगवान विष्णु को उनकी प्रिय चीजों का भोग जरूर लगाएं माना जाता है कि ऐसा करने से श्री हरि शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और घर में हमेशा बरकत बनी रहती है तो आज हम आपको भगवान विष्णु के प्रिय भोग बता रहे हैं। 

Dev uthani ekadashi 2024 lord vishnu bhog and importance

भगवान विष्णु को लगाएं ये भोग—
आपको बता दें कि श्री हरि को केसर से बनी खीर बहुत ही प्रिय है। ऐसे में आज देवउठनी एकादशी के दिन दूध, चावल, मिश्री और केसर मिलाकर खीर तैयार करें और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा कर उन्हें अर्पित करें ऐसा करने से धन समृद्धि की कमी नहीं होती है और सुख बढ़ता है। श्री हरि को केला भी बेहद प्रिय है। ऐसे में आज भगवान विष्णु की पूजा के बाद आप केले और दूध का भोग प्रभु को जरूर चढ़ाएं।

Dev uthani ekadashi 2024 lord vishnu bhog and importance

ऐसा करने से कष्टों का निवारण हो जाता है इसके अलावा आप पंचामृत का भोग भी भगवान को अर्पित कर सकते हैं लेकिन इसमें तुलसी दल जरूर डालें ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। देवउठनी एकादशी के दिन मौसमी फलों को भी अर्पित किया जा सकता है आज आप भगवान को सिंघाड़ा और गन्ना जरूर अर्पित करें ऐसा करने से सुख समृद्धि बढ़ती है। 

Dev uthani ekadashi 2024 lord vishnu bhog and importance

Share this story