Samachar Nama
×

नोट कीजिए मौनी अमावस्या के 5 बेस्ट मुहूर्त, इनमें पूजा करना रहेगा शुभ 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है। यह तिथि पितरों को समर्पित मानी जाती है। इस दिन को पितरों की शांति के लिए सबसे उत्तम बताया गया है। सभी अमावस्या तिथियों में सबसे महत्वपूर्ण माघ मास की अमावस्या होती है इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

mauni amavasya 2025 date shubh muhurta and significance

मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर मौन रहकर स्नान और दान करने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं साथ ही शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी को मनाई जाएगी। मौनी अमावस्या के दिन स्नान दान व पूजा पाठ करना श्रेष्ठ माना जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा मौनी अमावस्या के पांच सबसे शुभ मुहूर्त बता रहे हैं जिनमे पूजा पाठ करना लाभकारी होगा, तो आइए जानते हैं। 

mauni amavasya 2025 date shubh muhurta and significance

मौनी अमावस्या के शुभ मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या इस साल 29 जनवरी दिन बुधवार को पड़ रही है इस दिन का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 7 बजकर 11 मिनट से शुरू होगा जो कि 8 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा अमावस्या का दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 33 मिनट से आरंभ होगा जो कि 9 बजकर 55 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इसी तरह तीसरा शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 17 मिनट से दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। 

mauni amavasya 2025 date shubh muhurta and significance

मौनी अमावस्या का चौथा शुभ मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से 4 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आखिरी यानी पांचवां शुभ मुहूर्त 4 बजकर 46 मिनट से आरंभ होगा और इसका समापन 6 बजकर 8 मिनट पर हो जाएगा। इन मुहूर्तों में पूजा पाठ और दान पुण्य करना लाभकारी होगा। 

mauni amavasya 2025 date shubh muhurta and significance
 

Share this story