Samachar Nama
×

नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की उपासना, मिलेंगी अलौकिक सिद्धियां

shardiya navratri 2021 maa mahagauri puja importance and significance

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा हैं ऐसे में आज नवरात्रि का आठवां दिन है। इस दिन मां महागौरी की पूजा की जाती हैं मां का यह रूप पूर्णत गौर वर्ण हैं इनके सभी आभूषण और वस्त्र सफेद हैं इसलिए उन्हें श्वेताम्बरधरा कहा गया हैं मां का वाहन वृषभ है इसलिए मां को वृषारूढा कहते हैं

shardiya navratri 2021 maa mahagauri puja importance and significance

पति रूप में शिव को प्राप्त करने के लिए महागौरी ने कठोर तपस्या की थी। इसी कारण इनका शरीर काला पड़ गया, मगर तपस्या से प्रसन्न होकर शिव ने इनके शरीर को गंगा के पवित्र जल से धोकर कांतिमय बना दिया। उनका रूप गौर वर्ण का हो गया। इसलिए मां महागौरी कहलाईं। तो आज हम आपको इस दिन से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।

shardiya navratri 2021 maa mahagauri puja importance and significanceमां अमोघ फलदायिनी हैं और इनकी पूजा आराधना से भक्तों के पूर्व संचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं माता की कृपा से अलौकिक सिद्धियां प्राप्त होती हैं अष्टमी के दिन महिलाएं सुहाग की रक्षा के लिए देवी मां को चुनरी भेंट करती हैं माता की कृपा से अलौकिक सिद्धियां की प्राप्ति होती हैं अष्टमी के दिन माता की उपासना में गुलाबी रंग के वस्त्र का प्रयोग करना चाहिए। अष्टमी पर मां भगवती को नारियल का भोग लगाएं व नारियल का दान करें। इससे संतान संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता हैं

shardiya navratri 2021 maa mahagauri puja importance and significance

माता महागौरी का पूजन करते वक्त पीले पुष्प अर्पित करें मां महागारी को हलवा का भोग लगाना चाहिए मान्यता है कि माता रानी को काले चने प्रिय हैं अष्टमी के दिन पूजा के बाद कन्याओं को भोजन करना उत्तम माना जाता हैं जो भक्त अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा करता हैं उन्हें सौभाग्य की प्राप्ति होती हैं देवी मां महागौरी को नारियल का भोग भी जरूर लगाना चाहिए मां संगीत व गायन से भी प्रसन्न हो जाती हैं। 

shardiya navratri 2021 maa mahagauri puja importance and significance

Share this story