नवरात्रि के दिनों में करे यह 4 काम, आपकी सभी मनोकामनाएं हो जाएंगी पूरी
जयपुर। नवरात्रि का त्यौहार 10 अक्टूबर से शुरु हो रहा है नवरात्रि में माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इसमें नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा करने के साथ ही कलश स्थापित किया जाता है। इसके साथ ही नवरात्रि के अंतिम दिन कन्या पूजन करने के बाद व्रत खोला जाता है।
हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत बडा त्योहार माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिन देवी की पूजा अर्चना के होते हैं। इसके साथ ही शारदीय नवरात्रि में हर तरह के शुभ काम भी किए जा सकते हैं नवरात्रि के इन शुभ दिनों में कोई भी विशेष काम के लिए मुहूर्त देखने की जरुरत नहीं होती है। इसके साथ ही लोग इन दिनों में गृह प्रवेश और नए वाहनों की खरीदारी करते हैं।
नवरात्रि के 9 दिन देवी की पूजा अर्चना के दिन माने जाते हैं। इसके साथ ही हम इस लेख में उन कामों के बारे में बता रहें है जो नवरात्रि के नौ दिनों में किया जाता है। जिनको करना शुभ माना जाता है।
- नवरात्रि के दिनों में माता की पूजा करने के लिए देवी भगवती का पाठ जरूर करना चाहिए जिससे पूजा सम्पन्न होती है।
- नवरात्रि में देवी को साफ जल या गंगाजल अर्पित करना चाहिए। नौ दिन तक देवी का विशेष श्रृंगार करना चाहिए और आठवें दिन मां महागौरी की पूजा करनी चाहिए।
- नवरात्रि में गाय के घी से देवी की अखंड ज्योति जलानी चाहिए, ऐसा करने से देवी की कृपा हमेशा बनी रहती है।
- नवरात्रि के दिनों में सादे और सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए, नवरात्र में प्याज, लहसुन, मांसाहारी भोजन का प्रयोग करने से बचना चाहिए।