Samachar Nama
×

Shardiya Navratri 2024 इस दिन से शुरू हो रही शारदीय नवरात्रि, जानें तारीख और शुभ मुहूर्त 

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है लेकिन शारदीय नवरात्रि को बहुत ही खास माना गया है जो कि साल में चार बार पड़ता है जिसमें दो गुप्त नवरात्रि होती है। हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो जाता है और इसका समापन नवमी तिथि पर होता है।

Shardiya navratri 2024 date muhurta and significance

इस अवधि के दौरान मां दुर्गा के नौ अलग अलग स्वरूपों की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है और व्रत रखा जाता है मान्यता है कि नवरात्रि में व्रत पूजा करने से माता का आशीर्वाद मिलता है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शारदीय नवरात्रि की तारीख और समय की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। 

Shardiya navratri 2024 do not do these work on navratri 

शारदीय नवरात्रि की तारीख और समय—
हिंदू पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 3 अक्टूबर को देर रात 12 बजकर 18 मिनट पर हो जाएगा। वही इस तिथि का समापन 4 अक्टूबर को देर रात 2 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 3 अक्टूबर को होगा। वही इसका समापन 11 अक्टूबर को हो जाएगा। इसके अलगे दिन यानी 12 अक्टूबर को दशहरे का पावन पर्व मनाया जाएगा। 

shardiya navratri 2024 date muhurta and significance

शारदीय नवरात्रि की तारीख—
03 अक्टूबर 2024- मां शैलपुत्री की पूजा
04 अक्टूबर 2024- मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
05 अक्टूबर 2024- मां चंद्रघंटा की पूजा
06 अक्टूबर 2024- मां कूष्मांडा की पूजा
07 अक्टूबर 2024- मां स्कंदमाता की पूजा
08 अक्टूबर 2024- मां कात्यायनी की पूजा
09 अक्टूबर 2024- मां कालरात्रि की पूजा
10 अक्टूबर 2024- मां सिद्धिदात्री की पूजा
11 अक्टूबर 2024- मां महागौरी की पूजा
12 अक्टूबर 2024- विजयदशमी (दशहरा)

shardiya navratri 2024 date muhurta and significance

Share this story