Samachar Nama
×

Ram Navami 2024 रामनवमी कल, भगवान राम को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये काम, होगा कल्याण

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं है और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन रामनवमी का पर्व बहुत ही खास माना गया है जो कि प्रभु श्रीराम की साधना आराधना को समर्पित होता है इस दौरान भक्त भगवान की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं

ram navami 2024 date aarti and significance 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रामनवमी के पावन दिन पर ही भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था जिसे रामनवमी के तौर पर मनाया जाता है पंचांग के अनुसार चैत्र मास की नवमी तिथि पर भगवान राम का जन्म हुआ था इस बार यह पर्व कल यानी 17 अप्रैल दिन बुधवार को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

ram navami 2024 date aarti and significance 

इस दिन भक्त उपवास आदि रखकर प्रभु राम की विधिवत पूजा करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है लेकिन अगर पूजा के दौरान श्रीराम की प्रिय आरती की जाए तो भगवान शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और भक्तों के सारे दुखों को दूर कर देते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं श्रीराम की प्रिय आरती। 

ram navami 2024 date aarti and significance 

यहां पढ़ें भगवान राम की आरती—

श्री राम चंद्र कृपालु भजमन हरण भाव भय दारुणम्।
नवकंज लोचन कंज मुखकर, कंज पद कन्जारुणम्।। 
कंदर्प अगणित अमित छवी नव नील नीरज सुन्दरम्।
पट्पीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमी जनक सुतावरम्।।
भजु दीन बंधु दिनेश दानव दैत्य वंश निकंदनम्।
रघुनंद आनंद कंद कौशल चंद दशरथ नन्दनम्।।
सिर मुकुट कुण्डल तिलक चारु उदारू अंग विभूषणं।
आजानु भुज शर चाप धर संग्राम जित खर-धूषणं।।
इति वदति तुलसीदास शंकर शेष मुनि मन रंजनम्।
मम ह्रदय कुंज निवास कुरु कामादी खल दल गंजनम्।।

छंद 

मनु जाहिं राचेऊ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सावरों।
करुना निधान सुजान सिलू सनेहू जानत रावरो।।
एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हिय हरषी अली।
तुलसी भवानी पूजि पूनी पूनी मुदित मन मंदिर चली।।

सोरठा

जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।
मंजुल मंगल मूल वाम अंग फरकन लगे।।

ram navami 2024 date aarti and significance 

Share this story